बिहारः केक काटकर लालू यादव ने मनाया 74वां जन्मदिन, बेटी मीसा भारती ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट

पटना। राष्ट्रीय जनता दल अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव का आज जन्मदिन हैं। इस खास मौके पर गुरुवार की देर रात को अपने 74वें जन्मदिवस के मौके पर उन्होंने दिल्ली में केक काटा। इस दौरान उनकी पत्नी व पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, बेटी मीसा भारती और बेटे तेजस्वी प्रताप भी मौजूद रहे । बेटी मीसा भारती ने केक सेरेमनी के कई फोटो फेसबुक पर लोगों के बीच शेयर किया है। फोटो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि पापा से ही जहाँ है। पापा जहाँ हैं वहीं जहाँ है! Happy Birthday Papa!

Recommended Video

    Lalu Yadav Birthday: लालू यादव ने मनाया 74 वां जन्मदिन, CM Nitish ने यूं दी बधाई | वनइंडिया हिंदी
    lalu prasad yadav 74th birthday cake cutting ceremony with wife daughter and son

    राष्ट्रीय जनता दल ने पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद के जन्म दिवस को सामाजिक न्याय सद्भावना दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की है। इस मौके पर पार्टी द्वारा प्रदेश कार्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। पार्टी नेताओं ने राजधानी पटना में हर चौक चौराहे पर लगाए गए पोस्टरों में अपने नेता को सामाजिक न्याय का मसीहा करार दिया है।

    लालू प्रसाद यादव का जन्म 11 जून 1947 को गोपालगंज जिले के फुलवरिया गांव में हुआ था। उन्होंने 1974 के छात्र आंदोलन से अपनी राजनीतिक यात्रा की शुरुआत की थी। अब उनका स्वास्थ्य साथ नहीं दे रहा है. ऐसे में वे अपनी बड़ी बेटी मीसा भारती के दिल्ली स्थित आवास पर हैं।

    शुक्रवार को RJD दफ्तर में भी कार्यकर्ताओं ने लालू प्रसाद यादव का जन्मदिन केक काटकर मनाया। कार्यकर्ताओं ने लालू की तस्वीर रख कर आरती भी की और बच्चों में नोटबुक और पेंसिल भी बांटे। हालांकि इस दौरान RJD कार्यकताओं ने कोरोना गाइडलाइन की जमकर धज्जियां उड़ाईं। बिना मास्क और बिना सोशल डिस्टेंस का पालन किए ही आयोजन किया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+