Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Lalu Family Net Worth: लालू परिवार की संपत्ति कितनी? तेजस्वी, राबड़ी, तेजप्रताप और रोहिणी-जानिए कौन सबसे अमीर?

Lalu Family Net Worth: बिहार की सियासत एक बार फिर अपने पूरे रंग में है, जहां गठबंधन की जोड़-तोड़ और पारिवारिक टकराव दोनों सुर्खियों में हैं। राज्य की सबसे चर्चित राजनीतिक विरासत - लालू परिवार - इस बार न सिर्फ सत्ता में वापसी के मिशन में जुटा है, बल्कि अंदरूनी कलह और संपत्ति के समीकरण भी लोगों की दिलचस्पी का केंद्र बने हुए हैं।

जहां तेजस्वी यादव आरजेडी की कमान संभाले हुए हैं, वहीं उनके बड़े भाई तेज प्रताप यादव अब परिवार और पार्टी दोनों से दूरी बनाकर अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुके हैं। ऐसे में यह जानना बेहद दिलचस्प हो जाता है कि लालू प्रसाद यादव के इस राजनीतिक परिवार के किस सदस्य के पास सबसे ज्यादा संपत्ति है - क्या वो तेजस्वी हैं जो डिप्टी सीएम रह चुके हैं, या फिर राबड़ी देवी जो खुद तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकी हैं? या फिर बहन रोहिणी आचार्य और मीसा भारती, चलिए, एक नजर डालते हैं लालू परिवार के सदस्यों की नेट वर्थ, निवेश और चल-अचल संपत्ति पर -जानिए कौन है सबसे अमीर!

Lalu Family Net Worth

▶️ लालू प्रसाद यादव की संपत्ति (Lalu Prasad Yadav Net Worth)

  • कुल संपत्ति: ₹3.20 करोड़
  • देनदारियां: ₹16.26 लाख

पेंशन विवरण

  • पूर्व मुख्यमंत्री के रूप में: ₹75,000 - ₹1,00,000 मासिक (अनुमानित)
  • पूर्व सांसद के रूप में: ₹35,000 - ₹50,000 मासिक
  • कुल पेंशन: ₹1.25 लाख - ₹1.5 लाख प्रतिमाह (संभावित)

(नोट: चारा घोटाले के चलते पेंशन पर कुछ समय रोक थी)

▶️राबड़ी देवी की संपत्ति (Rabri Devi Net Worth)

  • कुल संपत्ति: ₹17.92 करोड़
  • देनदारियां: ₹4.62 करोड़
  • राबड़ी देवी लालू परिवार की सबसे अमीर सदस्य मानी जाती हैं।

▶️ तेजप्रताप यादव की संपत्ति (Tej Pratap Yadav Net Worth)

  • 2020 में चुनावी हलफनामे के अनुसार तेजप्रताप यादव की कुल संपत्ति ₹2.83 करोड़ थी और उन पर ₹17 लाख से अधिक का कर्ज भी था।
  • तेजप्रताप के पास कैश ₹1.25 लाख, बैंक डिपॉजिट ₹14 लाख+, शेयर्स ₹25 लाख और गोल्ड ज्वेलरी ₹4 लाख के हैं।
  • तेजप्रताप के पास Honda CBR 1000RR बाइक है, जिसकी कीमत ₹15.46 लाख है। तेजप्रताप के पास BMW और एक अन्य कार है, दोनों की कीमत 29 लाख रुपये है।
  • तेजप्रताप के पास कृषि भूमि ₹32 लाख (गोपालगंज, फुलवारी शरीफ), गैर-कृषि भूमि ₹36 लाख, कमर्शियल बिल्डिंग ₹30 लाख (पटना) और दो मकान ₹62 लाख+ (औरंगाबाद, गोपालगंज) भी है।

▶️ तेजस्वी यादव की संपत्ति (Tejashwi Yadav Net Worth)

  • तेजस्वी यादव की कुल घोषित संपत्ति ₹5.88 करोड़ है, जबकि उनकी देनदारियां मात्र ₹17,578 हैं।
  • 2015 के चुनाव में उन्होंने ₹2.32 करोड़ की संपत्ति घोषित की थी।
  • 2020 के चुनावी हलफनामे के मुताबिक तेजस्वी यादव के बैंक में 32 लाख रुपये जमा हैं।

▶️रोहिणी आचार्य की संपत्ति (Rohini Acharya Net Worth)

  • कुल संपत्ति: ₹36.62 करोड़
  • देनदारियां: ₹1.30 करोड़
  • रोहिणी आचार्य, जो अमेरिका में डॉक्टर हैं, लालू परिवार की आर्थिक रूप से सबसे सशक्त सदस्य हैं।

▶️ मीसा भारती की संपत्ति (Misa Bharti Net Worth)

  • कुल संपत्ति: ₹6.73 करोड़
  • बैंक कैश: ₹43.30 लाख
  • शेयर, डिबेंचर्स, बॉन्ड्स: ₹77.17 लाख

लालू प्रसाद यादव का परिवार न केवल राजनीतिक रूप से बल्कि आर्थिक रूप से भी काफी मजबूत है। जहां रोहिणी आचार्य की संपत्ति सबसे ज्यादा है, वहीं तेजस्वी यादव अपने भाई-बहनों में सबसे अमीर माने जाते हैं। बिहार चुनाव 2025 में इस परिवार की राजनीतिक हैसियत के साथ-साथ इनकी संपत्ति भी चर्चा का विषय बनी हुई है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+