Bihar News: लालू और तेजस्वी की बढ़ी मुश्किलें, लैंड फॉर जॉब मामले में आया ED का बुलावा, जानिए मामला
Bihar News: लोकसभा चुनाव से पहले राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव औऱ बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की मुश्किलें बढ़ती हुईं नज़र आ रही हैं। लैंड फॉर जॉब मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लालू-तेजस्वी को पूछताछ के लिए समन भेजा है।
तेजस्वी यादव को 22 दिसंबर (शुक्रवार) को पूछताछ के लिए ईडी के हेड ऑफिस में हाज़िर होना है। वहीं राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को 27 दिंसबर (बुधवार) को पूछताछ के लिए हाज़िर होने के लिए कहा गया है। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, पूर्व सीएम राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव को नौकरी के बदले जमीन घोटाला मामले में आरोपी बनाया गया है।

राउज एवेन्यू कोर्ट दिल्ली ने बुधवार को मामले में सुनवाई करते हुए आवेदन पर सीबीआई से जवाब तलब किया है। सीबीआई को आठ आरोपियों की याचिका पर जवाब देना है। वहीं इस मामले में 6 जनवरी 2024 को अगली सुनवाई होनी है।
बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने सुनवाई के दौरान कोर्ट से अगले महीने ऑस्ट्रेलिया के सफर की इजाज़त मांगी है। इसके साथी अपने पासपोर्ट के रिन्यू कराने की भी इजाज़त मांगी है। इस मामले में 22 दिसंबर को कोर्ट के सुनवाई करने की उम्मीद जताई जा रही है।
तेजस्वी यादव के वकील ने कोर्ट में अपनी दलील पेश करते हुए कहा कि 6 जनवरी 2024 को तेजस्वी यादव (उप मुख्यमंत्री, बिहार) का ऑस्ट्रेलिया के सफर पर जाने का प्रोग्राम है। आपको बता दें कि आरोप पत्र दाखिल गहोने के बाद यह दस्तावेज़ों की जांच के क्रम में है।
तेजस्वी यादव को कोर्ट से इजाज़त मिलती है या नहीं इस पर संशय बरकरार है। वहीं राजद कार्यकर्ताओं का कहना है कि जान बूझकर हमारे नेता को परेशान किया जा रहा है, ताकि जनता को मुद्दे से भटकाया जा सके। लेकिन 2024 के चुनाव में जनता हर एक छल का जवाब अपने मतों से देगी।












Click it and Unblock the Notifications