बिहारः लखीसराय में आर्मी ज्वाइन करने से पहले युवक का हुआ पकड़ौआ विवाह

Forcibly Marriage In Lakhisarai लखीसराय। बिहार में एक बार फिर पकड़ौआ विवाद का मामला प्रकाश में आया है। ताजा मामला लखीसराय जिले के बड़हिया थाना क्षेत्र के गंगासराय गांव का है, जहां कार सवार बदमाशों ने युवक का अपहरण किया फिर उसकी जबरदस्ती शादी कर दी। वहीं घटना से गुस्साए लोगों ने पटना-लखीसराय मुख्य सड़क को जाम कर दिया है और युवक की सकुशल वापसी की मांग कर रहे हैं। हालांकि पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर रही है।

lakhisarai goons kidnapped a man and did his forcibly marriage

न्यूज 18 के मुताबिक बताया जा रहा है कि गंगासराय निवासी मनोज सिंह का 20 वर्षीय बेटा शिवम कुमरा हर रोज की तरह अपने साथियों के साथ दौड़ने के लिए तड़के घर से निकला था। इसी दौरान गंगासराय रेलवे लाइन के पास कार में हथियारबंद सवार बदमाश शिवम को अपने कब्जे में ले लिया और फरार हो गए। दोस्तों ने बताया कि शिवम के पिता किसान हैं और उसको इसी महीने की 14 तारीख को आर्मी ज्वाइन करना है।

युवक को अगवा कर बदमाशों ने जमुई के किसी मंदिर में उसकी जबरन शादी करवा दी, जिसकी तस्वीर भी सामने आई है। दोस्तों ने शिवम के परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजनों ने सड़क जाम कर दिया। वहीं एसपी सुशील कुमार ने एक निजी चैनल से बातचीत करते हुए कहा कि अपहरण की घटना नहीं है ये बल्कि मामला शादी से जुड़ा हुआ है।

पुलिस के अनुसार पहले शिवम किसी लड़की से बात करता था। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि उसी प्रसंग में युवक को अगवा कर उसकी शादी कराई गई है। एसपी ने बताया कि पुलिस युवक की सकुशल बरमादगी के लिए जुटी हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+