Lakhisarai Vidhan Sabha Result 2025: डिप्टी सीएम विजय सिन्हा बड़ी जीत की ओर, कांग्रेस की करारी हार
Lakhisarai Assembly Election Result 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों ने राजनीतिक विश्लेषकों को भी हैरान कर दिया है। लखीसराय की सीट से बीजेपी ने डिप्टी सीएम विजय सिन्हा को उम्मीदवार बनाया है। उनके सामने कांग्रेस के अमरेश कुमार हैं। कांग्रेस कैंडिडेट के लिए प्रचार करने खुद राहुल गांधी आए थे। मतदान के दौरान भी यहां बीजेपी उम्मीदवार के काफिले पर पथराव हुआ था।

LIVE Feed
Lakhisarai Result LIVE: जीत की ओर बढ़े विजय सिन्हा
लखीसराय विधानसभा सीट पर रुझानों में बीजेपी की जीत दर्ज होती नजर आ रही है। बीजेपी के कद्दावर नेता विजय कुमार सिन्हा 12 हजार से अधिक वोटों से आगे चल रहे हैं। कांग्रेस प्रत्याशी अमरेश कुमार का वोटों का आंकड़ा लगातार पिछड़ता नजर आ रहा है।












Click it and Unblock the Notifications