इनकम टैक्स के छापे के नाम पर लूट ले गए 25 लाख कैश और 10 लाख के गहने, कहा- ऑफिस पहुंचो फिर बात होगी

लखीसराय। बिहार के लखीसराय जिले में शातिर अपराधियों ने फिल्म स्पेशल 26 के तर्ज पर घर में घुसकर दिनदहाड़े लूट की वारदात को अंजाम दिया है। 6 अपराधी इनकम टैक्स अधिकारी बनकर घर में घुसे और करीब 35 लाख लूटकर चले गए। जिनमें से 25 लाख रुपये कैश और 10 लाख रुपये का जेवरात लेकर फरार हो गए। इन फर्जी इनकम टैक्स अधिकारियों के गाड़ी से आने और घर में घुसने की तस्वीरें सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई हैं। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर इन्हें पकड़ने में लगी है।

lahisarai 6 goons did loot on the name of income tax raid

पीड़ित बालू के ठेकेदार संजय कुमार सिंह के घर पर अपराधियों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। संजय सिंह घटना के वक्त घर पर ही मौजूद थे। उन्हें भी पहले गाड़ी में बिठाया गया और फिर घर के अंदर बंद कर दिया गय। कहा गया कि इनकम टैक्स ऑफिस आइए। वहीं सभी सामानों का मिलान होगा। संजय सिंह जब इनकम टैक्स ऑफिस पहुंचे तो पता चला कि वहां से ऐसी कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इसके बाद उन्होंने कबैया थाना को पूरी घटना की सूचना दी।

संजय सिंह के घर में लगे CCTV कैमरे की फुटेज में दिख रहा है कि बीआर 09 पीए 0918 नंबर की स्कार्पियो गाड़ी से कुल 7 लोग आए थे। इनमें 2 महिला भी थी। सभी ने चेहरे पर मास्क लगा रखा था, इसलिए कोई इनका चेहरा भी नहीं देख सका। घर में मौजूद सदस्यों के अनुसार उन्होंने आते ही सबसे पहले सबके मोबाइल छिन लिए। फिर आलमीरा और गोदरेज में से सामान निकालने लगे।

घर में करीब 25 लाख रूपये कैश रखे हुए थे, जिसे अपने कब्जे में ले लिया। फिर गहने भी ले लिए। इसी बीच संजय सिंह को किसी तरह जानकारी मिली तो वो घर पहुंचे। उन्हें भी अधिकारी होने का धौंस दिखाकर बंधक बना दिया गया। लूट के बाद सभी ने घर का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया और निकल गए। संजय सिंह ने किसी तरह बाहर से गेट खुलवाया और भागे-भागे जब इनकम टैक्स ऑफिस पहुंचे तो पूरा मामला खुला।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+