महिला डीएसपी ने कहा कि ये दुष्कर्मी विधायक मेरे साथ कुछ भी कर सकता है
FIR दर्ज होने के बाद भी विधायक अपनी आदतों से बाज नहीं आया। कभी फोन के जरिए तो कभी सामने से बर्बाद करने और देख लेने की धमकी देता रहा।
पटना। बिहार में चल रही महागठबंधन सरकार के विधायकों द्वारा कई बार ऐसे कारनामे सुनने को मिले हैं जिससे सरकार के साथ-साथ पार्टियों की किरकिरी हो जाती है। तो अपनी बदनामी देख सरकार भी उनके खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करती है। फिर भी बिहार के महागठबंधन के विधायकों द्वारा अपने कारनामे से बाज नहीं आया जा रहा है। इसी तरह का ताजा मामला राजधानी पटना में सामने आया है। जहां एक महिला डीएसपी ने अपने वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के पास जाकर जान की सुरक्षा की गुहार लगाई और कहा कि वो दुष्कर्मी विधायक कभी भी मेरे साथ कुछ भी कर सकता है। फोन से लेकर आमने-सामने कई बार उसने देख लेने की धमकी दी है। डीएसपी का आरोप है कि ये धमकी राजद विधायक राजबल्लभ यादव के द्वारा दी जा रही है। जो अपने गुनाहों की सजा जेल में काट रहा है।

जानकारी के मुताबिक साल 2016 में राजद के दबंग विधायक राजबल्लभ यादव के द्वारा एक नाबालिक लड़की को पैसे का लालच देते हुए जबरदस्ती दुष्कर्म किया गया था। घटना को अंजाम देने के बाद लड़की डिप्रेशन में आ गई और मामले का खुलासा हुआ। जिसके बाद हाई वोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया और राजबल्लभ ने अपने आप को कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। तभी इस मामले की जांच इंस्पेक्टर मृदुला कुमारी कर रही थीं। मामले की जांच करने और केस को कमजोर करने के लिए कई बार विधायक के द्वारा उसे धमकी दी गई। जिसको लेकर मृदुला ने नालंदा के थाने में मामला दर्ज कराया था। लेकिन FIR दर्ज होने के बाद भी विधायक अपनी आदतों से बाज नहीं आया। कभी फोन के जरिए तो कभी सामने से बर्बाद करने और देख लेने की धमकी देता रहा। इसी दौरान महिला इंस्पेक्टर का ट्रांसफर पटना के निगरानी विभाग में हो गया।
नालंदा से पटना आने के बाद भी विधायक राजबल्लभ यादव लगातार उसे कमजोर करने की बात कह रहा था। कोर्ट में पेशी के दौरान विधायक राजबल्लभ यादव द्वारा फिर से बर्बाद करने की धमकी दी गई। जिसके बाद महिला डीएसपी पटना के एसएसपी मनु महाराज के पास पहुंची और अपनी जान की सुरक्षा के लिए बॉडीगार्ड की मांग करने लगी।
वहीं महिला डीएसपी के द्वारा इस तरह की बात कहे जाने को लेकर पटना के एसएसपी मनु महाराज ने उन्हें बॉडीगार्ड मुहैया कराने के साथ-साथ सुरक्षा की जिम्मेदारी का आश्वासन दिया। आपको बता दें कि विधायक राजबल्लभ यादव के कारनामे से राजद के साथ-साथ महागठबंधन में शामिल लगभग सभी दलों की काफी किरकिरी हुई थी। जिसे देखते हुए उसे राजद ने तत्काल निलंबित कर दिया था। तो गिरफ्तारी के लिए पुलिस को दिन रात एक कर छापेमारी करना पड़ी। फिर भी वो पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ सका। लगभग एक महीने तक फरार रहने के बाद अचानक विधायक द्वारा कोर्ट में सलेंडर किया गया। जिसके बाद उन्हें न्यायिक हिरासत भेज दिया गया। विधायक के द्वारा इस तरह के कारनामे में कई तरह के दलालों का भी नाम सामने आया था। जो सफेदपोश लोगों को लड़की सप्लाई करता था।
-
अनंत सिंह ने राजनीति से क्यों लिया संन्यास? मोकामा से अब कौन लड़ेगा चुनाव? छोटे सरकार का चौंकाने वाला फैसला -
'मैं उससे बच्चा क्यों पैदा करती?', 66 की फेमस एक्ट्रेस का बड़ा बयान, क्रिकेटर से शादी बिना ही हुईं प्रेग्नेंट -
Silver Rate Today: युद्ध के बीच चांदी क्रैश! 23,000 हुई सस्ती, 100 ग्राम सिल्वर अब कितने में मिल रहा? -
आज का मिथुन राशिफल 16 मार्च 2026: मुश्किल सफर लेकिन मिलेगी सफलता, दिन शुभ -
Rajya Sabha Election Result: ओडिशा में कांग्रेस विधायकों की क्रॉस वोटिंग, कौन सी सीट पर किसने दर्ज की जीत? -
Opinion Poll: असम में BJP लगा पाएगी हैट्रिक? कौन बनेगा CM? कांग्रेस को कितनी सीटें? आ गया पहना ओपिनियन पोल -
RSS, BJP R&AW को बैन करना चाहता है अमेरिका! क्या है USCIRF? जिसकी रिपोर्ट में दिखी भारत से नफरत -
गौतम गंभीर का बड़ा कबूलनामा? रोहित-कोहली के रिटायरमेंट पर किया सबसे बड़ा खुलासा -
Bengal Election: BJP की 144 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, सुवेंदु अधिकारी 2 सीटों से, कौन-कहां से लड़ रहा चुनाव -
Budh Gochar 2026: इन 4 राशियों की बदलने वाली है किस्मत, होगा धन लाभ, करियर भरेगा उड़ान -
Adani ने इंडस्ट्री सेक्टर को दी बड़ी राहत, ATGL ने प्राकृतिक गैस की कीमतों में की भारी कटौती -
Rajya Sabha Election 2026: ओडिशा में कांग्रेस के 3 विधायकों ने की क्रॉस वोटिंग, विधायकों के बीच हाथापाई












Click it and Unblock the Notifications