Kurhani Vidhan Sabha Bypoll : RJD की सीट पर जदयू के कुशवाहा बने महागठबंधन के उम्मीदवार

बिहार की Kurhani Vidhan Sabha Bypoll में जदयू के मनोज कुशवाहा महागठबंधन के उम्मीदवार होंगे। पहले यह सीट राजद की थी। Kurhani Vidhan Sabha Bypoll manoj kushwaha muzaffarpur bihar

बिहार की कुढ़नी विधानसभा सीट पर उपचुनाव होना है। Kurhani Vidhan Sabha Bypoll में जनता दल यूनाइटेड (JDU) के मनोज कुशवाहा महागठबंधन के उम्मीदवार होंगे। पहले यह सीट सरकार की गठबंधन पार्टनर- राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की थी। मुजफ्फरपुर जिले के कुढ़नी विधानसभा सीट के लिए हो रहे उपचुनाव का कारण राजद के अनिल सहनी का अयोग्य घोषित किया जाना है।

Kurhani Vidhan Sabha Bypoll

कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव में जदयू के मनोज कुशवाहा महागठबंधन के उम्मीदवार घोषित किए गए हैं। अनिल सहनी की सदस्यता छिनने के बाद मुजफ्फरपुर जिले की कुढ़नी सीट खाली हुई है।

न्यूज18 की रिपोर्ट के मुताबिक JDU के मनोज कुशवाहा से मुकाबले के लिए मुकेश सहनी की अगुआई वाली विकासशील इंसान पार्टी (VIP) और असदुद्दीन ओवैसी की AIMIM भी कुढ़नी के सियासी दंगल में ताल ठोकेंगी। BJP भी जल्द ही पार्टी उम्मीदवारों की घोषणा कर सकती है। कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव के लिए पांच दिसंबर को वोट डाले जाएंगे।

दिलचस्प बात है कि मुजफ्फरपुर की कुढ़नी विधानसभा सीट पिछले चुनाव में राजद के खाते में गई थी। हालांकि, अब साफ हो गया है कि कुढ़नी उपचुनाव में जदयू के उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे। सांसद रहते हुए फर्जी यात्रा भत्ता के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने RJD विधायक अनिल सहनी दोषी पाए गए थे। अनिल सहनी को सदस्यता गंवानी पड़ी थी।

बता दें कि विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के ऐलान से पहले ही मनोज कुशवाहा ने इस बात की घोषणा कर दी थी कि वही कुढ़नी सीट से उम्मीदवार बनेंगे। इस बारे में उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा भी था। वैसे बाद में उन्होंने इस पोस्ट को हटा लिया था। 2020 में भी मनोज कुशवाहा ने कुढ़नी से टिकट न मिलने पर जदयू को टिकट लौटा दिया था। इस पर तत्कालीन जदयू नेतृत्व ने नाम में दुविधा की बात कही थी। खबरों के मुताबिक जल्द ही भाजपा भी कुढ़नी सीट पर अपना कैंडिडेट अनाउंस कर सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+