छत्तीसगढ़ः कोरिया में खूंखार भालू ने ले ली 4 लोगों की जान, तीन गंभीर रूप से घायल

कोरिया। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के सोनहत विकासखण्ड स्थित ग्राम अंगवाही में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां बीते रविवार की रात को एक खूंखार भालू ने कई लोगों पर हमला कर दिया। इस हमले में एक दंपति सहित चार लोगों की मौत हो गई है। ग्रामीणों का कहना है कि रविवार की शाम साढ़े छह बजे जंगल से एक भालू गांव में पहुंच गया। फिर वह सभी पर हमला करने लगा। इस दौरान भालू के हमले से खुद को बचाने के लिए लोग पेड़ों पर चढ़ने लगे।

Korea bear attack 4 people died and three injured

वहीं स्थानीय थाना पुलिस का कहना है कि फूलसाय पण्डो और उनकी पत्नी पर भालू ने जबरदस्त हमला कर दिया था। इस मामले में दंपति की मौत हो गई। वहीं अन्य दो ग्रामीणों की मौत की भी खबर है। घटनास्थल पर भालू आक्रमक हो गया है और आसपास ही घूम रहा है। मामले की जानकारी मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है।

इस घटना के बाद प्रदेश सरकार ने मृतकों के परिजनों को 6-6 लाख रुपये देने की घोषणा की है। इसके अलावा घायलों को भी आर्थिक मदद दी जाएगी। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि इस घटना से आसपास के इलाकों में डर का माहौल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+