Kishanganj News: शादी के 6 महीने बाद हनीमून के लिए घर से निकला विवाहित जोड़ा, ट्रेन से गायब हुई दुल्हन
Kishanganj Dulhan Missing News: बिहार के मुजफ्फरपुर ज़िले में 6 महीने पहले बिजली विभाग में कार्यरत प्रिंस कुमार (कुढनी निवासी) की शादी काजल (जयनगर, मधुबनी) निवासी से फरवरी में हुई थी। किसी वजह से शादी के बाद वह लोग हनीमून पर नहीं जा पाए थे।
शादी के 6 महीने बाद दोनों हनीमुन के लिए दार्जिलिंग जा रहे थे, रास्ते से अचानक दुल्हन ही गायब हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक प्रिंस और काजल मुजफ्फरपुर से ट्रेन में सफर कर रहे थे। किशनगंज स्टेशन पर ट्रेन रुकने पर काजल टॉयलेट गई थी। काफी देर होने के बाद भी सीट पर नहीं लौटी तो प्रिंस (काजल का पति) ने अपनी पत्नी को ढूंढना शुरू किया।

प्रिंस ने ट्रेन की पूरी बॉगी तलाश ली, लेकिन कुछ भी जाकारी नहीं मिल पाई। वहीं उसने जीआरपी से शिकायत की, किशनगंज रेलवे स्टेशन के CCTV फुटेज खंगाला गया लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। GRP की मानें तो युवती के फोन का आखिरि लोकेशन रोसड़ा स्टेशन ट्रेस हुआ है। दूसरे रेलवे स्टेशनों के भी CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
प्रिंस कुमार ने मामले में FIR दर्ज करवा दी है, प्राथमिकि में मुताबिक मुजफ्फरपुर स्टेशन से नई दिल्ली-न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस ट्रेन से दोनों 28 जुलाई को सफर पर निकले थे। दोनों का रिज़र्वेशन बी-4 में 43 और 45 नंबर सीट था। किशनगंज स्टेशन पर ट्रेन रुकने पर पत्नी शौचालय गई।
ट्रेन खुलने के बाद भी उसकी पत्नी सीट पर वापस नहीं आई तो चिंता बढ़ने लगी। इसके बाद पति ने पूरी ट्रेन को खंगाला लेकिन पत्नी नहीं मिली। प्रिंस ने कहा कि उसकी पत्नी का किसी के साथ प्रेम प्रसंग भी नहीं है और ना ही किसी के साथ विवाद है। उसने आशंका ज़ाहिर की है कि नशाखुरानी गिरोह उनकी पत्नी किया होगा।
दुल्हन के ट्रेन से अचानक गायब होने के मामला में जीआरपी थानाध्यक्ष नितेश कुमार ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है। हर एंगल से मामले में जांच की जा रही है, शुरुआती जांच में महिला का लोकेशन रोसड़ा स्टेशन मिला है। किशनगंज, कटिहार और अन्य स्टेशनों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications