Khan Sir की Secret Shadi से जुड़ा एक और खुलासा, Patna में मेहमान नवाज़ी की इस ग्रुप को दी गई थी ज़िम्मेदारी
Khan Sir Ki Secret Shadi: बिहार के चर्चित कोचिंग शिक्षक खान सर की शादी की योजना का खुलासा हुआ है। 6 जून 2025 को पटना के ऊर्जा स्टेडियम में आयोजित छात्र भोज से पहले खान सर ने अपनी शादी को लेकर कई बातें बताईं। खान सर ने कोचिंग क्लास के दौरान छात्रों को बताया कि उनकी शादी करीब एक महीने पहले एक फार्महाउस में हुई थी।
खान सर की सीक्रेट वेडिंग प्लानिंग: खान सर ने कहा बताया कि उनकी शादी का समारोह सार्वजनिक तौर पर हुआ, लेकिन मीडिया और किसी को भी इसकी भनक तक नहीं लगी। लोगों को तभी पता चला जब उन्होंने खुद बताया। छात्रों से बात करते हुए खान सर ने हँसते हुए कहा, "हमारी शादी किसी बंद कमरे में नहीं, बल्कि एक बड़े हॉल में हुई।

पूरा फार्महाउस बुक किया गया था। लेकिन न फार्महाउस के मालिक को पता था, न ही खाने बनाने वाले बावर्चियों (हलवाई) को। उनके मोबाइल कैमरों टेप पर चस्पा कर दी थी।" उन्होंने आगे कहा, "जब BPSC का प्रश्नपत्र आसानी से लीक हो जाता है, तो हमारी शादी बिना लीक हुए एक महीना कैसे छुपी रही? यह सिर्फ हमारी प्लानिंग का कमाल था।"
खान सर ने कब रचाई शादी?: खान सर ने उदाहरण देते हुए कहा कि प्रश्नपत्र लीक की रोकथाम के लिए भी मोबाइल कैमरों पर टेप लगाना या कीपैड फोन को प्राथमिकता देना एक उपाय हो सकता है। खान सर ने मई के अंतिम सप्ताह में अपनी क्लास के दौरान छात्रों से बताया था कि 'हम आपको एक बात बताना भूल गए। पहलगाम हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच जंग जैसे हालात बन रहे थे तब हमने शादी रचा ली।
2 जून 2025 को रिसेप्शन पार्टी में बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने शिरकत की थी। तेजस्वी यादव को खान सर ने बताया कि उन्होंने शादी में उनका मॉडल अपनाया है। 'पहले गुपचुप शादी करो। फिर सबको बताओ। हमारी शादी में महज 12-13 लोग गए थे'।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा बिल: 6 जून को रिसप्शन में मेहमान नवाज़ी की झनकार ग्रुप को ज़िम्मेदारी ली थी। सोशल मीडिया पर वायरल बिल से यह दावा किया जा रहा है, हालांकि वन इंडिया हिंदी इसकी किसी प्रकार से भी पुष्टी नहीं करता है।
ऐमन सिद्दीकी बनीं 'एएस खान': खान सर की पत्नी का नाम ऐमन सिद्दीकी है, जिन्हें अब 'एएस खान' के नाम से जाना जा रहा है। शादी से पहले वह अपनी बहन के साथ दिल्ली में रहकर पढ़ाई कर रही थीं। उनका परिवार बिहार के सीवान जिले के झगरहवा बर गांव से है। सीवान खान सर का ननिहाल भी है। दोनों की शादी परिवार की सहमति से अरेंज मैरिज के रूप में संपन्न हुई।
घूंघट में नजर आई खान सर की पत्नी: रिसेप्शन पार्टी में खान सर की पत्नी घूंघट में नजर आई। दिल्ली से केडी लाइव कोचिंग की नीतू मैम वो इकलौती महिला मेहमान हैं, जिन्होंने घूंघट उठाकर खान सर की पत्नी का चेहरा करीब से देखा। पत्नी के घूंघट में रहने पर खान सर ने कहा कि 'ऐसे कोई बात नहीं है। हम गांव के रहने वाले हैं। घूंघट रखना गांव की परंपरा है।'












Click it and Unblock the Notifications