कटिहारः प्रेमी के साथ महिला को लोगों ने रस्सी से बांधकर पूरे गांव में घसीटा, छोड़ने की गुहार लगाता रहा मासूम

कटिहार। बिहार के कटिहार जिले के प्राणपुर थाना क्षेत्र में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला प्रकाश में आया है, जहां स्थानीय लोगों ने एक महिला को उसके प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। इसके बाद प्रेमी को बंधक बनाकर रातभर पीटा और महिला को रस्सी में बांधकर पूरे गांव में घसीटते रहे। हालांकि इस घटना की जानकारी पुलिस को काफी देर बाद मिली। स्थानीय लोगों ने महिला पर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाकर उसकी जान को बख्श दिया। जब स्थानीय लोग महिला के साथ बदसलूकी कर रहे थे तो उसके दोनों मासूम बच्चे अपनी मां की जान की भीख मांगते रहे।

पहले से घात लगाकर बैठे थे ग्रामीण

पहले से घात लगाकर बैठे थे ग्रामीण

मामले की जानकारी पुलिस को तब हुई जब घटना का वीडियो वायरल हुआ। वहीं मामले को लेकर कटिहार के एसडीपीओ अमरकांत झा ने बताया कि 15 नामजद और 25 अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज किया गया है। प्राणपुर थाना क्षेत्र के रहार गांव के लोगों ने मंगलवार की देर रात महिला के प्रेमी को रंगे हाथों पकड़ा था। प्रेमी के आने के इंतजार में गांव के कुछ लोग पहले से ही घात लगाकर बैठे थे।

पुलिस को कानों कान नहीं मिली खबर

पुलिस को कानों कान नहीं मिली खबर

पांकी गांव से जैसी ही वह रहार गांव में घुसा 1 बजे रात को लोगों ने उसे धर दबोचा। इसके बाद तो लात-घूसों से उसकी जमकर पिटाई की। रात भर उसके साथ मारपीट हुई, जिसके बाद प्रेमी के परिजन गांव पहुंचे। इलाके में बात आग की तरह फैल गई, लेकिन प्राणपुर थाने को कानोंकान इसकी भनक नहीं लगी।

महिला की दुर्गति होने तक करते रहे बदसलूकी

महिला की दुर्गति होने तक करते रहे बदसलूकी

इधर, महिला के साथ गांववालों ने हद ही कर दी। सैंकड़ों की संख्या में गांववालों ने उसे रस्सी में जकड़ लिया। इसके बाद उसे पूरे गांव में घसीटते रहे। ऐसी गलती दुबारा ना हो इसके लिए वे उससे माफी भी मांगने को कहते रहे। इस दौरान महिला के दो बच्चे बार-बार अपनी मां से लिपट जा रहे थे। अपनी मां को छोड़ने को कह रहे थे, लेकिन गांववालों ने एक ना सुनी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+