Katihar News: क़र्ज़ से परेशान पिता ने उठाया खौफनाक क़दम, शराब पीकर 3 बच्चों को जलाने का आरोप

Katihar News In Hindi: बिहार के कटिहार ज़िले से एक दर्दनाक खबर सामने आ रही है। जहां एक पिता पर अपने ही 3 बच्चों को जलाकर मार देने का आरोप लगा है। ग्रामीणों ने बताया कि पिता क़र्ज़ से परेशान था। आरोप है कि शराब के नशे में उसने यह ख़ौफनाक क़दम फठाया है। आइए विस्तार से जानते हैं पूरा मामला क्या है।

कटिहार जिला के जाजा गांव (कदुआ थाना क्षेत्र) का यह पूरा मामला बताया जा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक कर्ज़ से परेशान व्यक्ति ने अपने पूरे परिवार को घर बंद कर आग लगा दिया। 9 नंबर वार्ड निवासी दिनेश सिंह ने 2 बेटे और एक बेटी को शराब के नशे में पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दिया।

Katihar News In Hindi:

ग्रामीणों की मानें तो दिनेश सिंह कल ही पेट्रोल ख़रीद कर लाया था। शराब पीने की लत थी, उसी के नशे में यह कांड किया है। 2 बच्चे की तो मौक़े पर ही मौत हो गई, वहीं 1 बच्चे की इलाज के दौरान मौत हो गई।

दिनेश सिंह के ऊपर काफी क़र्ज़ था, लोग वसूली के लिए उसे प्रताड़ित करते थे। क़र्ज़ नहीं चुका पाने की वजह से उसने आत्महत्या की कोशिश की, जिसमें उसके तीनों बच्चों की मौत हो गई। वहीं दिनेश सिंह सदर अस्पताल में ज़िंदगी और मौत से जंग लड़ रहे हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस इस मामले सख्त कार्रवाई करे ताकि भविष्य में कोई व्यक्ति इस तरह का खौफनाक क़दम नहीं उठाये। वहीं सरकार को चाहिए कि गरीब लोगों के क़र्ज़ से निजात के लिए कोई क़दम उठाये। बड़े लोगों का तो क़र्ज़ माफ कर दिया जाता है, गरीब लोग क़र्ज़ के बोझते से दबते हुए आत्महत्या करने पर मजबूर हो जाते हैं। यह बहुत ही चिंता का विषय है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+