Kargahar Election Result 2025: करगहर में जीत-हार का फैसाल फाइनल, क्या हुआ रितेश पांडे का हाल?
Kargahar Assembly Election Result Live: बिहार विधानसभा चुनाव के सभी 243 सीटों के नतीजे शुक्रवार, 14 नवंबर को आ रहे हैं। करगहर सीट की बात करें तो ये बिहार के हॉट सीट में शामिल है। इस सीट पर सबकी निगाहें लगी हुई हैं, वजह हैं जन सुराज से ताल ठोक रहे भोजपुरी के मशहूर गायक-एक्टर रितेश पांडे, जिनके रण के उतरने से मामला दिलचस्प हो गया है। फिलहाल ये सीट कांग्रेस के खाते में है। कांग्रेस ने अपने मौजूदा विधायक संतोष मिश्रा पर ही भरोसा जताया है।
जदयू ने भी अपने पुराने उम्मीदवार वशिष्ठ सिंह पर एकबार फिर भरोसा दिखाया और उन्हें प्रत्याशी बनाया है। बिहार में मुख्य रूप से राष्ट्रीय जनता दल (राजद), जनता दल यूनाइटेड (जदयू), भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस प्रमुख राजनीतिक दल हैं। जहां इस सीट पर जन सुराज रितेश पांडे का सेलेब्रिटी कार्ड भुनाने में है वहीं NDA भी इस सीट को अपने पाले में लेने की कोशिश में है। दूसरी ओर कांग्रेस के सामने जीत दोहराने की चुनौती है। पढ़िए इस सीट का रुझान oneindia hindi पर...













Click it and Unblock the Notifications