कैमूरः मिट्टी की दीवार गिरने से गर्भवती मां और दो बच्चों की मौत, लोगों ने की मुआवजे की मांग

कैमूर। बिहार के कैमूर जिले के चांद प्रखंड के बियुरि गांव में मिट्टी की दीवाल गिरने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक गर्भवती महिला और एक बेटा व एक बेटी शामिल है । घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भभुआ भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार बीयूरि गांव में मिट्टी के मकान के पास रामअवतार राम की 27 वर्षीय पत्नी कंचन देवी अपने 6 वर्षीय बेटे सत्यम और 3 वर्षीय बेटी शिवानी के साथ खड़ी थी तभी अचानक मिट्टी का दीवार उन्हीं लोगों के ऊपर गिर पड़ी। जिससे उस दीवार के अंदर तीनों दब गये।

kaimur wall collapsed three people died

घटना की जानकारी आसपास के ग्रामीणों को मिलते ही लोग तुरंत मौके पर पहुंचकर तीनों दबे लोगों को निकालने में जुट गए। पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों को इलाज के लिए चांद पीएचसी पहुंचाया, जहां तीनों को मृत घोषित कर दिया गया। महिला गर्भवती बताई जा रही है। इस घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

ग्रामीणों ने बताया मिट्टी की दीवार गिरने से एक ही परिवार के एक गर्भवती महिला और उसके दो बच्चे की मौत हो गई है। अब हम लोग सरकार से परिवार की सहायता के लिए मुआवजा चाहते हैं ।

वहीं जिला परिषद अध्यक्ष विशंभर यादव बताते हैं घटना दर्दनाक हुई है। एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत हो गई है । सरकार से मिलने वाली जो भी मुआवजा राशि है वह परिवार को मिले यही मांग करते हैं ।

बसपा के कार्यकर्ता ओम प्रकाश पांडे बताते हैं कि सरकार प्रधानमंत्री आवास योजना गरीबों को देने की बात तो करती है लेकिन इस दर्दनाक घटना ने सरकार के इस योजना का पोल खोल कर रख दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+