बिहारः चेकिंग के दौरान पुलिस ने तीन युवकों को 92 लाख रुपये के साथ किया गिरफ्तार
कैमूर। बिहार के कैमूर जिले में पुलिस को चेकिंग के दौरान बड़ी सफलता मिली है। शराब की तस्करी को लेकर जिले के मोहनिया चेक पोस्ट पर चेकिंग कर रही पुलिस को 92 लाख रुपये मिले हैं। पुलिस यूपी से बिहार में आने वाली एक-एक छोटी बड़ी गाड़ियों का जांच कर रही थी, तभी यूपी के तरफ से बिहार में आ रही एक फोर्ड कार को रुकवा कर जब तलाशी ली गई तो गाड़ी में कुछ नहीं मिला।
Recommended Video

लेकिन शराब की बोतल तलाश करने के लिए पुलिसकर्मियों ने कार में सवार रहे तीन युवकों की तलाशी ली तो पैसे नुमा गड्डी होने का एहसास हुआ। जब उनके कपड़े खुलवाएं तो वहां मौजूद हर किसी के होश उड़ गए। थैलेनुमा जैकेट पहने तीनों लड़के 500 और 2000 के गड्डी छुपाए हुए थे और यह सभी जैकेट को ढकने के लिए ऊपर से शर्ट पहन रखे थे।
इसके बाद सभी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। तीनों युवक पैसे लेकर बनारस से कोलकाता जा रहे थे। पैसे के संबंध में सही कागज नहीं दिखाने पर पुलिस ने पैसे को बरामद कर लिया। गिरफ्तार व्यक्ति ने बताया जेवर की खरीदारी करने के लिए चार-पांच दुकानदारों का पैसा लेकर बनारस से कोलकाता जा रहे थे। हम लोगों को इस काम के लिए प्रति व्यक्ति पांच हजार रुपये मिलता है। महीने में तीन से चार बार हम लोग पैसे लेकर बनारस से कोलकाता जाते हैं। पहली बार पुलिस के पकड़ में आए हैं।
कैमूर एसपी दिलनवाज अहमद ने बताया कि शराब पकड़ने के लिए मोहनिया थाना क्षेत्र में चेक पोस्ट के पास पुलिस और उत्पाद विभाग की टीम वाहनों की तलाशी कर रही थी। तभी फोर्ड कार में सवार तीन लोगों का तलाशी ली गई तो तीनों ने जैकेट में पैसे छुपा रखे थे। जिसके बाद सभी को भभुआ लाया गया। सभी का जैकेट उतरवाकर रुपए की गिनती मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में जब कराई गई तो तीनों के जैकेट में से 500 और 2000 के नोट निकले। जो गिनती में 92 लाख रूपए पाए गए हैं।
साथ ही उन्होंने बताया कि इन पैसे से संबंधित इन लोगों द्वारा कोई कागजात नहीं दिखाया गया है। फिलहाल इन लोगों को जेल भेजा जा रहा है, पैसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा । इनकम टैक्स को भी सूचना दे दी गई है ।












Click it and Unblock the Notifications