Jobs In Bihar: बिहार में 1068 लैब टेक्नीशियन की बहाली, युवाओं के लिए सुनहरा मौका,जानिए क्या है पूरी प्रक्रिया?
Jobs In Bihar: नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! बिहार सरकार की स्टेट हेल्थ सोसाइटी (SHS) ने लैबोरेट्री टेक्नीशियन और सीनियर लैबोरेट्री टेक्नीशियन के 1068 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। यह बहाली उन उम्मीदवारों के लिए सुनहरा अवसर है, जिन्होंने मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी से जुड़ी पढ़ाई की है और स्वास्थ्य क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं।
आवेदन की तारीख और अधिकारिक वेबसाइट
ऑनलाइन आवेदन: 1 सितंबर 2025, सुबह 10 बजे से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं
अंतिम तिथि : 15 सितंबर 2025, शाम 6 बजे तक आवेदन कर सकते हैं
आधिकारिक वेबसाइट : shs.bihar.gov.in

शैक्षणिक योग्यता
सीनियर लैब टेक्नीशियन के लिए M.Sc. (मेडिकल/एप्लाइड/जनरल माइक्रोबायोलॉजी, बायोटेक्नोलॉजी, बायोकेमिस्ट्री) + TB टेस्ट में 2 साल का अनुभव होना ज़रूरी है।इसके अलावा B.Sc. (माइक्रोबायोलॉजी/बायोटेक्नोलॉजी/बायोकेमिस्ट्री/केमिस्ट्री/लाइफ साइंस/बॉटनी/जूलॉजी) + DMLT + 3 साल का अनुभव वाले भी आवेदन कर सकते हैं।
लैबोरेट्री टेक्नीशियन
इंटर (10+2) - फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी विषय के साथ
साथ ही, BMLT या DMLT (मान्यता प्राप्त संस्थान से)
आयु सीमा (1 अप्रैल 2025 तक)
अनारक्षित/EWS (पुरुष) : अधिकतम 37 वर्ष
पिछड़ा वर्ग/अत्यंत पिछड़ा वर्ग (पुरुष एवं महिला), अनारक्षित/EWS (महिला) : अधिकतम 40 वर्ष
अनुसूचित जाति/जनजाति (पुरुष एवं महिला) : अधिकतम 42 वर्ष
आवेदन प्रक्रिया
आधिकारिक वेबसाइट shs.bihar.gov.in पर जाएं।
भर्ती लिंक पर क्लिक कर रजिस्ट्रेशन करें।
मांगी गई जानकारी और दस्तावेज अपलोड करें।
आवेदन शुल्क जमा कर फॉर्म सबमिट करें।
यह भर्ती बिहार के युवाओं को स्वास्थ्य क्षेत्र में करियर बनाने का शानदार अवसर देती है। योग्य उम्मीदवारों को सलाह है कि अंतिम तारीख का इंतजार न करें और जल्द से जल्द आवेदन प्रक्रिया पूरी करें। यह मौका आपके लिए स्थायी करियर और समाज सेवा दोनों का रास्ता खोल सकता है।












Click it and Unblock the Notifications