Bihar: ठाकुर-ब्राह्मण विवाद में कूदे जीतन राम मांझी, RJD सांसद मनोज झा के समर्थन में कही ये बात
Bihar Political News: बिहार में एक बार फिर जाति को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। हाल ही में संसद के विशेष सत्र के दौरान महिला आरक्षण बिल पर आरजेडी राज्यसभा सदस्य मनोज झा ने 'ठाकुरों' पर कविता सुनाई थी, जिसके बाद आरजेडी के नेताओं ने ही अपने सांसद के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।
वहीं अब बिहार में जारी ठाकुर-ब्राह्मण विवाद में हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के प्रमुख और पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने मनोज झा के समर्थन में बयान दिया है।

मनोज झा के समर्थन में जीतन मांझी
राजद के राज्यसभा सांसद मनोज झा की टिप्पणी पर हम नेता जीतन राम मांझी ने कहा," हमारी स्पष्ट राय है इसमें मनोज झा ने किसी जाति विशेष की बात नहीं की है। उन्होंने किसी कवि की कविता का हवाला दिया है, जिसमें ' 'ठाकुर' शब्द आया है।"
Recommended Video
मनोज झा ने कुछ भी गलत नहीं कहा-मांझी
मांझी ने आगे कहा, "हर किसी के मन में ठाकुर बसता है। ठाकुर का मतलब एक अदृश्य और दैवीय शक्ति है। उन्होंने इसके बारे में बात की है, ना कि किसी विशेष जाति के बारे में बात की है। आगे भी जो उन्होंने बात की है उससे में पूर्ण रूप से सहमत हूं। यह मेरा निजी विचार है कि मनोज झा ने कुछ भी गलत नहीं कहा है।''
INDI गठबंधन पर मांझी का बयान
वहीं इंडिया ब्लॉक पर भी हम प्रमुख मांझी ने करार हमला बोला है। पूर्व सीएम मांझी ने कहा, "घमंडिया गठबंधन की सभी बैठकों में कुछ न कुछ नकारात्मक बातें सामने आईं। नीतीश कुमार खुद को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाना चाहते हैं। घमंडिया गठबंधन शीशे की तरह टूट गया है। चाहे वह ममता जी हों, केजरीवाल जी हों, या राहुल जी हों, हर कोई अपने-अपने रास्ते पर है। वे केवल सत्ता हासिल करना चाहते हैं।"












Click it and Unblock the Notifications