शराब पीने को लेकर जीतन राम मांझी ने दिया ज्ञान, कहा- जैसे IAS-PCS पीते हैं वैसे पिया करो
पटना। एक तरफ जहां राज्य की नीतीश सरकार बिहार में शराबबंदी कानून के लिए सख्ती बरत रही है। वहीं सत्तारुढ़ दल में शामिल हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने शराब को लेकर ज्ञान दिया है। पूर्व शराबबंदी के दावे की पोल खोलते हुए जीतन राम मांझी ने कहा कि प्रदेश में धनवान और रसूख वाले लोग जैसे आईएएस, आईपीएस, डॉक्टर रात में शराब पीते हैं। मीडिया से बात करते हुए पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने कहा कि ये ओपन सीक्रेट है, ये सत्य है कि जो बड़े लोग हैं, जो ठेकेदार हैं, धनवान हैं, इंजीनियर हैं, डॉक्टर हैं, आईएएस हैं, आईपीएस हैं, ये सभी रात में 10 बजे के बाद लिमिट में शराब पीते हैं लेकिन दुनिया नहीं जानती है कि वो शराब पीते हैं।

शराब पीने को लेकर गरीबों को सलाह देते हुए पूर्व सीएम जीतनराम मांझी ने कहा कि क्यों पीकर इधर-उधर करते हो, लिमिट में पीयो जैसे बड़े लोग पीते हैं, पकड़ने की बात इसलिए आती है क्योंकि तुम पीकर चौराहे पर घूमने लगते हैं इसलिए बड़े लोगों से सीखो, रात में लेना है तो लेकर सो जाओ और सुबह उठकर काम करे। बता दें कि इन दिनों बिहार में शराबबंदी को लेकर खूब बहस छिड़ी हुई है।
बीते दिनों सीएम नीतीश कुमार ने स्पष्ट कर दिया था कि राज्य सरकार किसी भी हाल में शराबबंदी कानून वापस नहीं लेने वाली है और इसके लिए और कठोर कदम उठाने की बात भी की थी। नीतीश कुमार के इस बयान के बाद अब पूर्व सीएम जीतनराम मांझी ने ऐसा बयान देकर सरकार की गंभीरता को हवा-हवाई साबित कर दिया है।
नवंबर महीने में अब तक प्रदेश में 3 लाख 25 हज़ार 878 लीटर शराब जब्त की जा चुकी है, जबकि 11 हजार से अधिक लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि पूर्ण शराबबंदी के बावजूद इतनी शराब कैसे मिल रही है। बता दें कि पिछले माह नवंबर में गोपालगंज, बेतिया और अन्य जिलों में जहरीली शराब के चलते कई लोगों की मौत हो गई थी।












Click it and Unblock the Notifications