Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

'हम' ने नीतीश के नेतृत्व में बिहार चुनाव लड़ा, उनके साथ थे और रहेंगे: तेजस्वी को समर्थन पर बोले मांझी

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को बहुमत मिलने के बावजूद राजद की अगुवाई वाले महागठबंधन का दावा है कि सरकार वो ही बनाएंगे। इसे लेकर महागठबंधन के सीएम पद के दावेदार तेजस्वी यादव ने कल कहा भी था। उन्होंने सरकार बनाने के ​कई विकल्प गिनाए। खासकर, एनडीए में शामिल छोटे दल को राजद के साथ लेने की बातें हो रही हैं। ऐसे में एनडीए के दल हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) की ओर से आज कहा गया है कि, वे एनडीए नहीं छोड़ने वाले।

Recommended Video

    Bihar Election : Jitan Ram Manjhi की पार्टी का दावा, गठबंधन के लिए आ रहे हैं फोन | वनइंडिया हिंदी
    Jitan Ram Manjhis Hindustani Awam Morcha says- we will stay with the NDA

    हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा ने मीडिया के समक्ष कहा- ''हम यह स्पष्ट करना चाहते हैं कि हम राजग के साथ बने रहेंगे। हमारे नेता जीतन राम मांझी ने स्पष्ट रूप से कहा है कि हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा ने सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ा, हम उनके साथ थे और उनके साथ रहेंगे।' बताते चलें कि, हम पार्टी को 4 (+3) सीटें मिली हैं। इन चारों सीटों को मिलाकर एनडीए बहुमत हासिल की थी और कुल सीटें 125 हो गई थीं। सरकार बनाने के लिए 122 सीटें चाहिए।

    Jitan Ram Manjhis Hindustani Awam Morcha says- we will stay with the NDA

    उधर, राजद को बिहार चुनाव में 75 सीटें मिलीं। वोटों की काउंटिंग मंगलवार को शुरू होकर देर रात तक चली थी। करीब 18 घंटे की काउंटिंग के बाद बिहार में नतीजों की तस्वीर साफ हुई। महागठबंधन ने कुल 110 सीटें हासिल कीं। एनडीए 125 सीटों के साथ सत्ता बचाने में तो कामयाब रही, लेकिन सबसे ज्यादा नुकसान उठाने वाली पार्टी नीतीश कुमार की जदयू ही रही। जदयू की 28 सीटें घट गईं और वह 43 सीटों पर आ गई। वहीं, भाजपा 21 सीटों के फायदे के साथ 74 सीटों पर पहुंच गई।

    Jitan Ram Manjhis Hindustani Awam Morcha says- we will stay with the NDA

    तेजस्वी ने कहा था- हम हारे नहीं, जीते हैं
    नीतीश कुमार को 7वीं बार मुख्यमंत्री बनते देख बिहार में सर्वाधिक 75 सीटें जीतने वाली पार्टी राजद के नेता तेजस्वी ने कल कहा था कि, वे चोर दरवाजे से सरकार बनाएंगे। तेजस्वी ने यह भी कहा कि, ''बिहार में हम हारे नहीं, जीते हैं। अगर नीतीश में थोड़ी सी भी नैतिकता बची है तो जोड़-तोड़ से कुर्सी पर बैठने का विचार छोड़ दें। तेजस्वी आगे बोले कि, हमलोग रोने वाले नहीं, संघर्ष करने वाले लोग हैं। बिहार की जनता हमलोगों के साथ है। हमने जनता के जनादेश का सम्मान किया।'

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+