बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के समधी नाबालिग लड़की की किडनैपिंग केस में गिरफ्तार
पटना। हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के संस्थापक व बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के समधी को पुलिस ने एक नाबालिग लड़की के अपहरण के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। जीतन राम मांझी के समधी रामगुलाम मांझी और उनके पोते पर पूर्व वार्ड पार्षद की नाबालिक लड़की के अपहरण का मामला दर्ज किया गया था। इसी आरोप में आज जहानाबाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद उन्हें जेल भी भेज दिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम माझी के समधी रामगुलाम माझी पर आज से 6 महीने पहले पूर्व वार्ड पार्षद ने अपनी नाबालिग बेटी के अपहरण करने का मामला दर्ज करवाया था। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल करते हुए उन्हें आज दोपहर गिरफ्तार कर लिया और पूछताछ के बाद जेल भी भेज दिया।
मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जेल भेजे जा रहे रामगुलाम माझी और उनके पोते पर नाबालिक लड़की के अपहरण का मामला दर्ज था। पिछले 6 महीने पहले दर्ज हुए इस मामले में जांच पड़ताल के बाद पुलिस कई महीने से दोनों की तलाश कर रही थी। पीड़ित लड़की के पिता ने दोनों के खिलाफ आरोप लगाते हुए जहानाबाद के नगर थाना क्षेत्र में मामला दर्ज कराया था। जिसमें दोनों के खिलाफ यह आरोप लगाया गया था कि अपहरण कर मारपीट करने के साथ साथ बदसलूकी भी की गई है। हालांकि पुलिस की मुस्तैदी के वजह से लड़की उन लोगों के चंगुल से बाहर निकल गई थी। उन लोगों के चंगुल से बाहर निकली लड़की ने पुलिस के सामने मामले की हकीकत बताइ जिसके बाद पुलिस जांच पड़ताल में लग गई और इसी दौरान उन्हें आज गिरफ्तार किया गया तथा जेल भेजने की कार्रवाई की गई।












Click it and Unblock the Notifications