'वो कभी नहीं चाहते थे तेजस्वी CM बनें', नीतीश के JDU अध्यक्ष बनने पर जीतन राम मांझी ने बताया क्या था मतभेद?
Nitish Kumar JDU President: बिहार में एक बार फिर बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम देखने को मिला। जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के इस्तीफे और नीतीश कुमार के नए अध्यक्ष बनने के बाद बिहार की राजनीति फिर से गरमा गई है। इस बीच अब बिहार के पूर्व सीएम और HAM संरक्षक-एनडीए के सहयोगी जीतन राम मांझी ने जेदयू में हुए बदलाव पर बड़ा बयान दिया है।
बिहार के सीएम नीतीश कुमार के जेडीयू के अध्यक्ष बनने पर जीतन राम मांझी का कहना है कि यह अटकलें पिछले दो महीने से चल रही थीं, क्योंकि तेजस्वी को मुख्यमंत्री बनाने को लेकर ललन सिंह और नीतीश कुमार के बीच मतभेद था।

मांझी ने बताया क्या था मतभेद?
Recommended Video
जीतन राम मांझी ने बताया कि नीतीश कुमार नहीं चाहते कि तेजस्वी सीएम बनें, लेकिन ये लोग उन पर दबाव बना रहे थे। उन्होंने दावा किया कि अब नीतीश कुमार पार्टी अध्यक्ष बन गए हैं और जहां तक हमें जानकारी है ललन सिंह कुछ विधायकों के साथ अलग गुट बना सकते हैं और राजद को समर्थन देंगे।
जल्द चुनाव की जताई संभावना
इसी के साथ मांझी ने आगे कहा कि नीतीश कुमार इसके लिए तैयार हैं और अगर स्थिति उनके नियंत्रण से बाहर हुई तो वह लोकसभा चुनाव के साथ बिहार विधानसभा चुनाव भी करा सकते हैं।
'ऐसा कोई सगा नहीं जिसे नीतीश ने ठगा नहीं'
इसके अलावा मांझी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए नीतीश कुमार पर तंज भी कसा था। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा- "नीतीश कुमार की 3 वर्षीय योजना के तहत ललन सिंह का भी पत्ता साफ कर दिया गया है। वैसे ललन बाबू को समझना चाहिए था कि जो नीतीश कुमार फार्नाडिस साहब के ना हुए, RCP बाबू, शरद यादव, दिगविजय सिंह के ना हुए वो उनके कैसे होंगें? "ऐसा कोई सगा नहीं जिसे नीतीश ने ठगा नहीं।"












Click it and Unblock the Notifications