बिहारः पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर मांझी और मुकेश सहनी ने किया विरोध, ट्वीट कर कहा- पहले न्यायिक जांच हो

पटना। राजद के पूर्व सांसद और जन अधिकार पार्टी के प्रमुख पप्पू यादव को पुलिस ने मंगलवार की सुबह गांधी मैदान से गिरफ्तार कर लिया। पप्पू यादव ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी, उन्होंने लिखा कि मुझे गिरफ्तार कर गांधी मैदान थाने लाया गया है। बता दें कि हाल ही में पप्पू यादव ने भाजपा के सांसद राजीव प्रताप रूडी के एंबुलेंस को लेकर सवाल उठाए थे। अपनी गिरफ्तारी को लेकर ट्वीट करने के बाद पप्पू यादव ने एक और ट्वीट किया।

Recommended Video

    Pappu Yadav की गिरफ्तारी के बाद सियासत, क्या बोले Jitan Ram Manjhi - Mukesh Sahani? | वनइंडिया हिंदी
    jitan ram manjhi and mukesh sahani tweet about pappu yadav arrest case

    पप्पू यादव ने उसमें लिखा कि कोरोना काल में जिंदगियां बचाने के लिए अपनी जान हथेली पर रख जूझना अपराध है, तो हां मैं अपराधी हूं। पीएम साहब, सीएम साहब दे दो फांसी, या, भेज दो जेल झुकूंगा नहीं, रुकूंगा नहीं। लोगों को बचाऊंगा। बेईमानों को बेनकाब करता रहूंगा।

    वहीं पप्पू यादव की गिरफ्तारी को लेकर नीतीश सरकार के दो सहयोगी दलों ने विरोध किया है। हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने भी पप्पू यादव की गिरफ्तारी को लेकर ट्वीट किया। उन्होंने लिखा कि कोई जनप्रतिनिधि अगर दिन-रात जनता की सेवा करे और उसके एवज में उसे गिरफ्तार किया जाए ऐसी घटना मानवता के लिए खतरनाक है। ऐसे मामलों की पहले न्यायिक जांच हो तब ही कोई कारवाई होनी चाहिए नहीं तो जन आक्रोश होना लाज़मी है।

    वहीं विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि जनता की सेवा ही धर्म होना चाहिए।सरकार को जनप्रतिनिधि,सामाजिक संस्था एवं कार्यकर्ता को आमजन के मदद के लिए प्रेरित करना चाहिए।जन प्रतिनिधि को भी कोरोना गाइडलाइन का सख्ती से पालन करते हुए कार्य करना चाहिए।ऐसे समय में सेवा में लगे पप्पू यादव को गिरफ्तार करना असंवेदनशील है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+