Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

'पत्रकार को पीटने' वाले बिहार के मंत्री जीवेश मिश्रा अथाह संपत्ति के हैं मालिक, दर्ज है कई क्रिमिनल केस भी

Jibesh Kumar Mishra Networth: बिहार के नीतीश सरकार के मंत्री और जाले विधायक जीवेश कुमार मिश्रा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। एक यूट्यूबर-पत्रकार ने उन पर मारपीट का आरोप लगाया है और अब मामला थाने तक पहुंच गया है। दरअसल, विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव खुद पीड़ित पत्रकार को लेकर पुलिस थाने पहुंचे और मंत्री पर एफआईआर दर्ज कराने के बाद उनकी गिरफ्तारी की मांग की।

लेकिन सवाल उठता है-क्या यह पहली बार है जब जीवेश मिश्रा विवादों में आए हैं? जवाब है- नहीं। पहले भी उन पर कई संगीन मामले दर्ज हो चुके हैं। इतना ही नहीं जीवेश मिश्रा करोड़ों की संपत्ति के मालिक भी हैं। आइए जानते हैं उनकी पॉलिटिक्स से लेकर प्रॉपर्टी और केस तक की पूरी कहानी।

Jibesh Kumar Mishra Networth

🔵 who is Jibesh Kumar Mishra: कौन हैं जीवेश कुमार मिश्रा

  • जीवेश कुमार मिश्रा भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता हैं। वह बिहार विधानसभा में जाले सीट से विधायक हैं और इस समय राज्य सरकार में शहरी विकास एवं आवास मंत्री के तौर पर कार्यरत हैं। वो लगातार दो बार से विधायक हैं।
  • इससे पहले वह नीतीश कैबिनेट में श्रम संसाधन विभाग और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय संभाल चुके हैं। जीवेश मिश्रा लंबे समय से आरएसएस और भाजपा से जुड़े रहे हैं। उन्होंने 1981 से 1998 तक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) में सक्रिय भूमिका निभाई और 2002 से भाजपा के सक्रिय सदस्य बने।
  • जीवेश कुमार मिश्रा का जन्म 25 जुलाई 1973 को हुआ है। जीवेश कुमार मिश्रा मूल रूप से दरभंगा जिले के रहने वाले हैं। जीवेश मिश्रा जाति से भूमिहार हैं। उनका घर दरभंगा के चंदौना गांव में है।
  • जीवेश कुमार मिश्रा ने वकालत की पढ़ाई की है। उनके पास पोस्ट ग्रेजुएशन (स्नातकोत्तर) की भी डिग्री है। जीवेश ने छात्र जीवन से राजनीति में कदम रखा था।

🔵 Jibesh Kumar Mishra Political background: जीवेश कुमार मिश्रा का राजनीतिक सफरनामा

जीवेश कुमार 1981 से 1998 तक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के सक्रिय सदस्य रहे। इसके बाद 1998 से 2002 तक वे प्राथमिक सदस्य के रूप में कार्यरत रहे और साल 2002 से वे भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सक्रिय सदस्य हैं।

उन्हें पहली बार 2015 में दरभंगा जिले की जाले विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार के रूप में बिहार विधानसभा के लिए चुना गया। इसके बाद 2020 के चुनाव में भी उन्होंने जाले सीट से जीत दर्ज की और 21,796 वोटों के अंतर से दूसरी बार भाजपा विधायक बने।

Jibesh Kumar Mishra Networth

🔵 Jibesh Kumar Mishra Criminal Case: जीवेश कुमार मिश्रा के आपराधिक मामले

मंत्री जीवेश कुमार मिश्रा का नाम कई बार विवादों में रहा है। हालिया केस में उन पर पत्रकार से हाथापाई का आरोप है। लेकिन उनके खिलाफ पहले से ही कई क्रिमिनल केस दर्ज हैं। जीवेश कुमार मिश्रा 2010 में अमानक दवा आपूर्ति से जुड़े मामले में दोषी पाए गए थे। फिलहाल वो जमानत पर बाहर हैं। जीवेश कुमार मिश्रा पर दो एफआईआर भी दर्ज है।

माई नेता (MyNeta) पोर्टल के मुताबिक, उन पर दर्ज केसों में शामिल हैं, घर में घुसकर हमला करने और गलत तरीके से रोकने का आरोप (IPC 452, 341, 342), दंगे और दंगाइयों के साथ घातक हथियार रखने का मामला (IPC 147, 148, 149),
सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप (IPC 332, 353), आगजनी और संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के केस (IPC 435, 427), धार्मिक आधार पर नफरत फैलाने का मामला (IPC 153A), गंभीर चोट और जानलेवा हमले का आरोप (IPC 323, 337, 338), आपराधिक साजिश (IPC 120B)। इन मामलों से साफ है कि मिश्रा की छवि एक विवादित नेता की रही है।

Jibesh Kumar Mishra Networth

🔵 Jibesh Kumar Mishra Net Worth: जीवेश कुमार मिश्रा की संपत्ति?

  • जीवेश कुमार मिश्रा की चल और अचल संपत्ति 3 करोड़ 57 लाख है। वहीं उनके ऊपर देनदारियां 72 लाख 70 हजार के आसपास है।
  • जीवेश कुमार मिश्रा के पास कैश 2 लाख रुपये, अलग-अलग बैंक में 6 लाख रुपये है। उन्होंने अलग-अलग कंपनियों में बांड, डिबेंचर और शेयर में 49 लाख रुपये निवेश कर रखा है। एलआईसी या अन्य बीमा पॉलिसी में 15 लाख रुपये का निवेश है।
  • जीवेश कुमार मिश्रा के कार की कीमत 13 लाख रुपये है, जो उन्होंने साल 2016 में खरीदी थी। उनके पास 19 लाख रुपये के सोने और चांदी के गहने हैं।
  • जीवेश कुमार मिश्रा के एग्रीकल्चर लैंड (कृषि भूमि) की कीमत 56 लाख रुपये है। वहीं नॉन एग्रीकल्चर लैंड की कीमत 96 लाख रुपये है। आवासीय भवन की कीमत 90 लाख रुपये है।

🔵 बार-बार विवादों में क्यों आते हैं जीवेश कुमार मिश्रा?

राजनीति में सक्रिय रहते हुए जीवेश कुमार मिश्रा अक्सर आक्रामक अंदाज में दिखे हैं। यही वजह है कि कभी पत्रकार से बहस, तो कभी विरोधियों के साथ भिड़ंत-उनका नाम लगातार विवादों में आता रहा है।

हालिया घटना ने उनकी मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। विपक्ष जहां उनकी गिरफ्तारी की मांग कर रहा है, वहीं जनता के बीच भी उनकी छवि पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+