Jehanabad News: ‘पूर्व सांसद जगदीश शर्मा को बाबूओ ने भूमिहार से ग्वाला बना दिया’, जानिए कहां हुई थी भूल

Jehanabad News: बिहार में भूमि सर्वे शुरू होने के बाद से ही ज़मीन से जुड़े विवाद की ख़बर सामने आ रही है। ज़मीन के दस्तावेज़ों में नाम और जाति को लेकर भी कई गलतियों के मामले समने आ चुके हैं। इसी क्रम में एक मामला चर्चा का विषय बना हुआ है, कि जहानाबाद के पूर्व सांसद जगदीश शर्मा को बाबूओ ने भूमिहार से ग्वाला बना दिया।

इस मामले जहानाबाद जिला प्रशासन की तरफ़ से आधिकारिक बयान आया है, जिसमें कहा गया है कि सोशल और प्रिंट मीडिया पर एक खबर प्रसारित हो रही है कि 'जहानाबाद के पूर्व सांसद जगदीश शर्मा को बाबूओ ने भूमिहार से ग्वाला बना दिया'। जिला बंदोबस्त पदाधिकारी के जरिए यह ख़बर मिली थी।

jehanabad news hindi

Recommended Video

    जमीन सर्वे में पूर्व सांसद की बदल दी गयी जाति,भूमिहार की जगह लिख दिया यादव

    मामले पर तुरंत संज्ञान लेते हुए जांच की गई। इस ख़बर के संबंध में स्पष्ट किया गया कि पूर्व सांसद, जगदीश शर्मा का भूमि रिकॉर्ड्स और सर्वेक्षण के खानापूरी पर्चा के प्रपत्र में जाति के कॉलम में, टंकण भूलवश, ग्वाला यादव दर्ज हो गया था।

    इस पर तुरंत संज्ञान लेते हुए, फरवरी महीने में ही सुधार कर लिया गया था। इसके साथ ही भूमि रिकॉर्ड्स एंड सर्वेक्षण से जुड़े सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देश भी दिया गया है। भूमि रिकॉर्ड और सर्वेक्षण का काम बहुत ही संवेदनशील है। इस मामले में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरती जाए, अगर ऐसा हुआ तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    भूमि रिकॉर्ड और सर्वेक्षण के काम में पूरी तत्परता और संवेदनशीलता बरती जा रही है। यह जिला प्रशासन के प्राथमिकताओं में शामिल है। इसलिए इस पूरे मामले में,जिसमें नियमानुसार टंकण भूल का त्वरित सुधार कर लिया गया है। उसे अद्यतन खबर मानकर प्रसारित करना दुर्भाग्यपूर्ण है। आपको बता दें कि इस पूरे मामले में तंज़ भरे लहज़े में ख़बर सुर्खियां बन रही थी, जिस पर ज़िला प्रशासन द्वारा रुख साफ़ किया गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+