Jehanabad News: जहानाबाद जिला को इस कार्यक्रम के लिए प्रदेश भर में मिला दूसरा स्थान, जानिए उपलब्धी

Jehanabad News: बिहार के जहानाबाद जिला की पदाधिकारी IAS अलंकृता पांडे आये दिन अपने काम को लेकर सुर्खियां बटोरते रहती हैं। अब एक बार फिर वह अपनी कार्यशैली से चर्चाओं में हैं। इसी क्रम में सोमवार डीएम जहानाबाद ने स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत संचालित सेवाओं से संबंधित समीक्षा बैठक की।

स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार जिला पदाधिकारी के प्राथमिकताओं में शामिल है। जिला में संचालित सदर अस्पताल, जिला अस्पताल, 03 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, 04 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, 02 रेफरल अस्पताल, 29 अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, 111 स्वास्थ्य उप केंद्र और 2 शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हैं।

Jehanabad district got second place in the state for this program know the achievement

इन सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर स्वास्थ्य की सेवाएं अपने मानक के अनुरूप लोगों तक पहुंचे। इस संबंध में, जिला पदाधिकारी के द्वारा निरंतर जांच भी की जाती है। इसके साथ ही लगातार समीक्षा भी की जाती है। एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम (Integrated Disease Surveillance Programme) के अंतर्गत जहानाबाद जिला को राज्य में द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ है।

यह राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत आने वाला एक प्रमुख कार्यक्रम है। इसका मकसद, महामारी से जुड़े रोगों के लिए रोग निगरानी प्रणाली को मज़बूत करना और रोगों की प्रवृत्तियों पर नज़र रखना है। इसके अलावा, इस कार्यक्रम के तहत, रोग फैलने की शुरुआती चरण में ही उसका पता लगाकर उस पर कार्रवाई की जाती है।

जिला पदाधिकारी ने IDSP के तहत जिला में हुए सराहनीय कार्य के लिए पूरी स्वास्थ्य के टीम को बधाई दी है। वहीं जिला पदाधिकारी अलंकृता पांडे द्वारा कई बिंदुओं पर निर्देश दिए गए। वही कार्य में लापरवाही बरतने वाले चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों पर स्पष्टीकरण के साथ वेतन रोकने की भी आदेश जारी किए गए हैं।

जिन भी प्रभारी स्वास्थ्य पदाधिकारी के स्तर से स्वास्थ्य सेवाओं के लिए निर्धारित लक्ष्य से 50% से कम उपलब्धि ही हासिल हो पाई है ,उन पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इन मानकों में प्रसव पूर्व जांच ,संस्थागत डिलीवरी ,परिवार नियोजन, आयरन की गोलियों का वितरण, टीकाकरण, भाव्या का उपयोग जैसे मानक शामिल है।

इसके अंतर्गत सिविल सर्जन जहानाबाद को निर्देश दिया गया कि प्रभारी स्वास्थ्य पदाधिकारी ,रतनी फरीदपुर एवं घोसी को उनके द्वारा कार्य में कोताही के संबंध में स्पष्टीकरण करेंगे एवं संतोषजनक जवाब आने तक एवं उनके कार्यान्वयन में सुधार होने तक उनका वेतन अवरुद्ध करने का निर्देश भी जारी कर दिया गया है।

प्रखंडवार स्वास्थ्य सुविधाओं की समीक्षा को लेकर, जिला पदाधिकारी के द्वारा निर्देश दिए गए हैं कि जिस प्रकार जिला स्तर पर समीक्षा की जाती है ,उसी प्रकार स्वास्थ्य उप केंद्र एवं अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्तर पर भी समीक्षा की जाएगी एवं स्वास्थ्य उपकेंद्र स्तर पर जिन भी ए.एन.एम एवं कम्युनिटी हेल्थ ऑफीसर का कार्य संतोषजनक नहीं पाया जाएगा, उन पर कार्यवाही होगी।

सिविल सर्जन को यह भी निर्देश दिया गया है कि प्रखंड स्तर पर स्वास्थ्य विभाग से नोडल पदाधिकारी नामित करें जिससे कि प्रखंड स्तर पर माहवार समीक्षा की जा सके। परिवार नियोजन के संबंध में शिथिलता बरतने वाले दो चिकित्सक, डॉक्टर मधुबाला एवं डॉक्टर राजेश कुमार जो की हुलासगंज में पदस्थापित है।

रेफरल अस्पताल ,घोसी में पदस्थापित एक अन्य सर्जन के वेतन पर रोक लगा दी गई है एवं हुलासगंज तथा घोसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को निर्देश दिया गया है कि अपने स्तर से स्पष्टीकरण करें एवं प्रतिवेदन उपलब्ध कराए। जिला में दवा की आपूर्ति बनी रहे, इसके लिए दवा के स्टॉक पर भी विस्तृत चर्चा की गई है।

जिला में दवा का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है, इसके बाद भी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, ओकरी, मोदनगंज एवं रेफरल अस्पताल, घोसी में दवा के स्टॉक में कमी को देखते हुए, सिविल सर्जन को संबंधित प्रभारियों, पदाधिकारियों यथा प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक, ओकरी एवं अस्पताल प्रबंधक,रेफरल अस्पताल, घोसी को स्पष्टीकरण करने का निर्देश दिया गया है। वहीं दोनों जगह के प्रभारी को निर्देशित किया गया है कि 15 अक्टूबर तक दवा का उठाव कर लें।

सदर अस्पताल में निबंधित 100 बच्चे ऐसे पाए गए जिनका इस वित्तीय वर्ष में हेपेटाइटिस बी का टीकाकरण नहीं हो पाया। इस पर जिला पदाधिकारी ने कड़ा रोष व्यक्त किया एवं निर्देशित किया है कि इसकी समीक्षा चरणवार कर ले।

डीएम ने कड़ा निर्देश दिया है कि कार्य योजना बनाकर 85 प्रतिशत प्रसव पूर्व जांच सुनिश्चित कराए एवं इसके लिए ANM, आशा सभी को लक्ष्य के अनुरूप कार्यान्वन का निर्देश जारी किया गया है। संस्थागत प्रसव, प्रसव पूर्व जांच, परिवार नियोजन, नियमित टीकाकरण जिला की प्राथमिकता है एवं किसी भी कीमत पर इसमें होता ही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+