लोजपा प्रत्याशी कोमल सिंह के पिता एमएलसी दिनेश सिंह को जदयू ने किया सस्पेंड

मुजफ्फरपुर। बिहार विधानसभा चुनाव में मुजफ्फरपुर के गायघाट सीट से लोजपा प्रत्याशी कोमल सिंह के पिता एमलएसी दिनेश सिंह को जदयू ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से सस्पेंड कर दिया है। एमएलसी दिनेश सिंह पर चुनाव के समय पार्टी विरोधी गतिविधियां करने के आरोप लगे हैं जिसके बाद जदयू ने उनके खिलाफ कार्रवाई की है। दिनेश सिंह को अपना पक्ष रखने के लिए दस दिन का समय दिया गया है। एमएलसी दिनेश सिंह की पत्नी वीणा देवी वैशाली से लोजपा सांसद हैं और बेटी कोमल सिंह लोजपा से गायघाट से चुनाव लड़ रही हैं।

JDU suspended MLC Dinesh Singh father of LJP candidate Komal Singh

गायघाट विधानसभा सीट से जदयू उम्मीदवार महेश्वर यादव के खिलाफ लोजपा ने कोमल सिंह को टिकट दिया है। कोमल सिंह की मां वीणा देवी गायघाट की पूर्व विधायक रही हैं। कोमल सिंह के पिता जदयू से एमएलसी हैं। दिनेश सिंह पर आरोप है कि वे क्षेत्र में पार्टी के कार्यकर्ताओं को बेटी कोमल सिंह का प्रचार करने के लिए कह रहे हैं और ऐसा नहीं करने पर उनको धमकी भी दे रहे हैं। जदयू ने एमएलसी को तत्काल प्रभाव से प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया है और उनको दस दिन में लिखित रूप में अपना पक्ष पार्टी कार्यालय में प्रस्तुत करने को कहा गया है।

JDU suspended MLC Dinesh Singh father of LJP candidate Komal Singh

इस मामले पर जदयू एमएलसी रणवीर नंदन ने कहा कि पार्टी विरोधी गतिविधियां जो भी करेगा उसके खिलाफ ऐसी ही कार्रवाई की जाएगी, पार्टी इसको कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। एमएलसी दिनेश सिंह का उत्तर बिहार के मुजफ्फरपुर क्षेत्र में दबदबा है। उनकी पत्नी वीणा देवी ने लोकसभा चुनाव में वैशाली सीट से राजद के कद्दावर नेता रहे रघुवंश प्रसाद सिंह को हराया था। गायघाट से वीणा देवी विधायक रह चुकी हैं। उन्होंने महेश्वर यादव को हराया था। इस बार फिर महेश्वर यादव का मुकाबला वीणा देवी की बेटी कोमल सिंह से है। वीणा देवी क्षेत्र में बेटी के लिए चुनाव प्रचार कर रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+