पार्टी को जमीन आवंटन मामले में कूदे ललन सिंह, कहा- थेथरलॉजी में PHD हैं जगदानंद सिंह
पटना। राजद के कार्यालय की जमीन आवंटन मामले में जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह भी कूद पड़े हैं। इस दौरान ललन सिंह ने राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह को आड़े हाथों ले लिया। उन्होंने कहा कि जगदानंद सिंह थेथरलॉजी में पीएचडी हैं। जगदानंद सिंह कुतर्क करने में मास्टर हैं। बता दें कि राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने आरोप लगाया था कि नीतीश कुमार जानबूझकर राजद को जमीन नहीं दे रहे हैं। इस मामले में सीएम नीतीश कुमार भी गुस्सा हो चुके हैं। उन्होंने कहा था कि जमीन क्या आसमान से लाएं।

Recommended Video
ललन सिंह ने कहा कि साल 2005 में सबसे पहले नीतीश कुमार ने नीतीगत फैसला लिया था। मान्यता प्राप्त सभी राजनीतिक दलों को पटना में जगह दी जाएगी। उसके तहत जिस पार्टी ने जो जगह मांगी उन्हें वो जगह मिली। राजद को वो जगह पसंद थी। पहले जगदानंद सिंह और उनकी पार्टी ने दूसरी जगह क्यों नहीं जमीन ली थी। जो जमीन वो मांग रहे है वो हाईकोर्ट पुल की है।
ललन सिंह ने कहा कि जब 2015 में महगठबंधन की सरकार थी तब भवन निर्माण मंत्री कौन था। उस वक़्त हाईकोर्ट से बातचीत करके क्यों नहीं जमीन ले ली गई। पटना हाईकोर्ट से कह दें कि जमीन वापस कर दीजिए। जब पटना हाईकोर्ट जमीन वापस कर देगी तो पार्टी कार्यालय का विस्तार कर लेंगे। इसमें राज्य सरकार कहां से आती है। हाईकोर्ट को जो जमीन ट्रांसफर है वो RJD को कहां से दे दी जाएगी।
वहीं, RJD के प्रदेश प्रवक्ता चितरंजन गगन ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष जगदानन्द सिंह ने प्रमाणिक तथ्यों के साथ मुख्यमंत्री और भवन निर्माण मंत्री को पत्र लिखकर RJD कार्यालय के विस्तारीकरण के लिए जमीन की मांग की है। इस पर BJP और JDU नेताओं ने जिस प्रकार अमर्यादित टिप्पणियां की हैं वह घोर आपत्तिनजक और निंदनीय है। जमीन की मांग सरकार से की गई है, BJP और JDU से नहीं।












Click it and Unblock the Notifications