JDU सांसद संतोष कुशवाहा का कैबिनेट विस्तार को लेकर बड़ा बयान, कहा- जदयू के साथ न्याय नहीं हुआ
पटना। केंद्र में मोदी सरकार के कैबिनेट का विस्तार हुए लंबा समय हो गया है। लेकिन मंत्रिमंडल में शामिल ना होने पर नेताओं के अंदर से टीस उठ रही है। इसी कड़ी में केंद्र में जदयू की तरफ से मंत्री की रेस में सबसे आगे चल रहे सीएम नीतीश कुमार के करीबी और पूर्णिया से सांसद संतोष कुशवाहा ने न्यूज 18 से बातचीत करते हुए बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्रिमंडल में जदयू के साथ न्याय नहीं हुआ है। जदयू को मंत्रिमंडल में और स्थान मिलना चाहिए था । हालांकि इस दौरान संतोष कुशवाहा ने कहा कि ये उनकी निजी राय है।

दरअसल, जब मोदी कैबिनेट की विस्तार की बात चल रही थी तो सबके मन में यह सवाल था कि क्या इस बार जदयू मंत्रिमंडल में शामिल होगा। क्योंकि साल 2019 में जदयू को केंद्रीय कैबिनेट में जब एक मंत्री पद मिल रहा था तो पार्टी ने यह कहकर मना कर दिया कि सांकेतिक रूप से शामिल होने का कोई मतलब नहीं है। अगर शामिल करना है तो आनुपातिक तौर पर शामिल किया जाए। तब बात नहीं बन पाई और जदयू केंद्रीय मंत्रीमंडल में शामिल नहीं हो पाई थी।
लेकिन दो साल के बाद भी जब मंत्रिमंडल में शामिल होने की बारी आई तो काफ़ी जद्दोजहद के बाद भी JDU को मात्र एक सीट से ही संतोष करना पड़ामंत्री बनने की रेस में JDU के जिन नामों की चर्चा थी, उसमें पूर्णिया के सांसद संतोष कुशवाहा, जहानाबाद के सांसद चंदेश्वर चंद्रवंशी, मुंगेर से सांसद ललन सिंह के प्रमुख थे। इन लोगों को निराशा हाथ लगी। JDU के नेता मानते हैं कि उनकी उम्मीदें अभी भी कायम हैं कि आगे जब भी मोदी मंत्रिमंडल का विस्तार होगा तो JDU को मंत्रिमंडल में और जगह मिलेगी।












Click it and Unblock the Notifications