बिहारः मधेपुरा में जदयू के अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश महासचिव की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

मधेपुरा। बिहार के मधेपुरा जिले के उदाकिशुनगंज अनुमंडल के बिहारीगंज थाना क्षेत्र के हथीऔन्धा गांव में दिनदहाड़े शुक्रवार को जदयू नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बाइक पर सवार आए तीन अपराधियों ने जदयू के प्रदेश महासचिव ( अति पिछड़ा प्रकोष्ठ ) 50 वर्षीय प्रदीप कुमार सिंह की हत्या कर दी । प्रदीप सिंह अपने घर के बाहर खड़े थे तभी बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया है। वहीं इस घटना के बाद से आक्रोशित लोग सड़क पर उतर गए और हंगामा करने लगे।

jdu leader pradeep kumar singh murdered by goons in madhepura

गुस्साए व्यवसायों ने अपनी दुकानें बंद कर दी। वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। गुस्साए लोग हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना को लेकर एसपी राजेश कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी के बाद पुलिस के वरीय अधिकारी को घटना स्थल पर भेजा गया है।

पुलिस अपराधियों की पहचान करने में जुटी हुई है। अपराधियों के संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। जल्द ही अपराधियों को पकड़ लिया जाएगा। SP ने लोगों से शांति बनाते हुए पुलिस को जांच में सहयोग करने की भी मांग की। बताया जा रहा है कि प्रदीप शाह का घर बिहारीगंज बाजार स्थित भातु साह स्कूल के पास भी है। शुक्रवार की सुबह वह अपने इसी घर पर दरवाजे के आगे खड़े थे।

इसी दौरान एक बाइक पर सवार तीन अपराधी आए और नजदीक से आकर प्रदीप साह के सिर में गोली मार दी। जब तक आसपास के लोग कुछ समझ पाते अपराधी बाइक से फरार हो चुके थे। घटना की जानकारी मिलने के बाद जदयू और भाजपा के कई कार्यकर्ता वहां पहुंच गए

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+