पटनाः JDU एमएलसी नीरज कुमार ने लालू यादव को लिखा पत्र, पूछा- आपके बेटे तेजस्वी यादव ने झूठ क्यों बोला

पटना। जदयू एमएलसी और पूर्व मंत्री नीरज कुमार का नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और लालू परिवार पर हमला जारी है। इसी क्रम में बुधवार को उन्होंने चारा घोटाला मामले में सजा काट रहे आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव के नाम पत्र लिखा है और तेजस्वी से संबंधित कई मुद्दों पर उनसे स्पष्टीकरण मांगा है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि लालू यादव आपकी पारिवारिक पार्टी 'तेजस्वी फोबिया' से ग्रसित हैं।

jdu leader neeraj kumar written letter to lalu prasad yadav

नीरज कुमार ने लालू यादव से पूछा क्या ये सही है कि दफा 420 सहित दर्जन भर मामलों के आरोपी आपके चार्जशीटेड बेटे तेजस्वी यादव ने पांच दिसंबर को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान स्थित बापू की प्रतिमा के सामने महागठबंधन के विधायकों के साथ कृषि कानून के विरोध का संकल्प लिया था?

साथ ही उन्होंने सवाल किया कि क्या पांच तारीख को गांधी जी की प्रतिमा के सामने संकल्प लेते समय उन्होंने आठ दिसंबर को भी संकल्प दोहराने की बात कही थी? नीरज कुमार ने कहा कि आप (लालू यादव) यह स्पष्ट करें कि आपके बेटे तेजस्वी ने सत्य और अहिंसा के पुजारी राष्ट्रपिता गांधी के मूल्यों और आदर्शों का अपमान करते हुए असत्य क्यों बोला।

jdu leader neeraj kumar written letter to lalu prasad yadav

क्योंकि मंगलवार को भारत बंद के दौरान वह बिहार से विलुप्त दिखे। उन्होंने कहा कि इसके पूर्व भी बिहार में बाढ़ और कोरोना की आपदा सहित कुछ अन्य अवसरों पर तेजस्वी यादव गायब दिखे हैं। ऐसे में लालू यादव आप स्पष्ट करें कि क्या जनता के साथ-साथ अपनी पार्टी के नेता और महागठबंधन के विधायकों से लगातार असत्य बोलने वाले तेजस्वी यादव आपसे और परिवार के दूसरे सदस्यों से भी ऐसे ही झूठ बोलकर निकल जाते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+