पेट्रोलियम पदार्थों की बढ़ती कीमतों पर JDU ने सरकार से की मांग, कहा- किसान और रसोई का बजट खराब हुआ
पटना। पेट्रोल-डीजल सहित एलजीपी गैस की कीमतों में लगातार बढ़ोत्तरी पर अब विपक्ष के साथ-साथ सरकार के सहयोगी दल के नेताओं ने भी आवाज उठानी शुरू कर दी है। बिहार व केंद्र में भाजपा की सबसे बड़ी सहयोगी पार्टी जदयू ने पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में लगातार बढ़ोत्तरी पर एतराज जताया है। जदयू के प्रधान महासचिव केसी त्यागी ने कहा कि पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की कीमतों को कम करने की मांग की है। केसी त्यागी ने कहा कि पेट्रोलियम पदार्थों की बढ़ रही कीमत से किसान और रसोई दोनों का बजट खराब हो चुका है।

केसी त्यागी ने कहा कि सहयोगी पार्टी होने के नाते सरकार से आग्रह है कि इनकी कीमतों को चेक करने का काम करें और बढ़े हुए दाम वापस लें। केसी त्यागी ने कहा कि सरकार को इसे रोल बैक करना चाहिए। जदयू नेता ने किसानों के रेल रोको आंदोलन पर कहा कि विपक्ष में रहते हुए भी हम रेल रोको आंदोलन का हिस्सा रह चुके हैं। इसलिए हम इसका विरोध नहीं कर सकते लेकिन आंदोलन में हिंसा वर्जित है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक और गांधीवादी तरीके से किए गए सभी जन आंदोलनों का हम समर्थन करते हैं लेकिन आंदलोन में हिंसा और जिद नहीं होनी चाहिए।
बता दें कि जदयू के राष्ट्रीय प्रधान सचिव केसी त्यागी से पूर्व सीएम नीतीश कुमार ने पेट्रोल की बढ़ती कीमतों को लेकर बयान दिया था। उन्होंने लोगों को इलेक्ट्रिक वाहन प्रयोग करने की सलाह दी है। मंगलवार को मीडियाकर्मियों ने सीएम नीतीश कुमार से पेट्रोल और डीजल की कीमत में हो रही बढ़ोत्तरी को लेकर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि फिलहात तो कीमत बढ़ी हुई हैं लेकिन अगर पेट्रोलियम पदार्थों की कीमत न बढ़े और घट जाए तो सब को अच्छा लगेगा।
इसके अलावा सीएम नीतीश कुमार ने यह भी कहा कि मैं तो खुद इलेक्ट्रिक वाला वाहन प्रयोग करता हूं। यह वाहन पर्यावरण के लिए भी बेहतर है। उन्होंने कहा कि पेट्रोल और डीजल वाले वाहनों का असर तो सीधे तौर पर कम हो या अधिक पर्यावरण पर होता ही है।












Click it and Unblock the Notifications