बिहारः JDU के पूर्व विधायक का बेटा निकला चोरों के गैंग का सरगना, डिजिटल स्कूलों से चुराते थे कंप्यूटर
सुपौल। बिहार के सुपौल जिले की पुलिस ने चोरी के एक बड़े गिरोह का खुलासा किया है । यह गिरोह लॉकडाउन के दौरान बंद स्कूलों में स्मार्ट क्लास के लिए लगे कंप्यूटर और टीवी की चोरी करता है । इन चोरों ने अब तक सुपौल सहित अन्य 3 जिलों में भी चोरी की कई घटनाओं को अंजाम दिया है । चोरों का सरगना त्रिवेणीगंज से जदयू की विधायक रह चुकी अमला सरदार का बेटा निकला है । जिसे पुलिस ने 7 चोर के साथ गिरफ्तार कर लिया है ।

ये गिरोह चोरी की घटना को अंजाम देने के लिए लड़कियों का भी सहारा लेते थे। सड़क किनारे अपने वाहन को खड़ा कर बन्द स्कूलों को टारगेट करते थे और इस दौरान वाहनों में एक लड़की भी इनके साथ बैठी रहती थी ताकि पुलिस और आने वाले मुसाफिरों को शक ना हो। दरअसल जदिया थाना में 10 अगस्त को पांडे पट्टी के एक स्कूल में चोरी की घटना को लेकर प्रधानाध्यपक द्वारा मामला दर्ज कराया गया था।
इसके बाद एसपी मनोज कुमार ने एक एसआईटी गठन कर जांच शुरू करने का आदेश दिया। इसी दौरान जब पुलिस ने जांच शुरू की तो एसआईटी टीम को इस बड़े गिरोह की जानकारी मिली । जिसके बाद पुलिस ने अपना जाल बिछाकर इन चोरो को गिरफ्तार कर लिया है। खास बात यह है कि चोरों का सरगना पूर्व विधायक अमला सरदार का बेटा राकेश कुमार बताया जाता है।

इस बाबत एसपी मनोज कुमार ने बताया कि इस गिरोह के द्वारा लॉक डाउन के दौरान स्कूलों को टारगेट बनाया जाता था. जो ये सुपौल पुलिस के लिए बड़ी सफलता है।
बिहार में सुपौल जिला पुलिस ने फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से लूट के मामले में एक अपराधी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार ने शुक्रवार को बताया कि सहरसा जिला निवासी और फाइनेंस कंपनी का कर्मचारी अमरजीत कुमार छह अगस्त को रुपये की वसूली कर लौट रहा था तभी छातापुर थाना क्षेत्र के डहरिया गांव के निकट अपराधियों ने उसके पास से 66 हजार रुपये लूट लिये थे। इस सिलसिले में पुलिस की एक विशेष टीम अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही थी।












Click it and Unblock the Notifications