Purnia Lok Sabha Seat से चुनावी ताल ठोंकेंग 'जाप' सुप्रीमो पप्पू यादव, भरी सभा में कही ये बड़ी बात
Purnia Lok Sabha Seat, Pappu Yadav: बिहार में लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र राजनीतिक पार्टियों ने प्रदेश की सभी 40 सीटों पर रणनीति बनानी शुरू कर दी है। वहीं विभिन्न लोकसभा सीटों पर सियायी दलों के नेताओं ने उम्मीदवारी भी पेश करनी शुरू कर दी है। लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर जाप सुप्रीमो पप्पू यादव भी एक्टिव हो गए हैं।
जाप सुप्रीमो पप्पू यादव ने पुर्णिया लोकसभा सीट से सियासी दांव खेलने का फ़ैसला लिया है। उन्होंने पत्रकारों से मुखातिब होते हुए पूर्णिया से लोकसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। पप्पू यादव ने कहा कि अगर उन्होंने चुनाव में जनता से किए वादे पूरे नहीं किए तो सियासत ही नहीं बिहार भी छोड़ देंगे।

पप्पू यादव पार्टी कार्यकर्ता सम्मेलन में शिरकत करने बुधवार को कटिहार पहुंचे थे। वहां उन्होंने पार्टी संगठन और लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर मंथन किया। वहीं लोगों से मुखातिब होते हुए कहा कई बड़े चुनावी वादे भी किए। उन्होंने कहा कि 2025 के विधानसभा चुनाव में हमारी सरकार बनने पर हर परिवार को नौकरी देंगे।
Recommended Video
हर परिवार को अगर नौकरी नहीं दे पाये तो 50 लाख रुपए का रोज़गार गारंटी देंगे। वहीं उन्होंने 2024 लोकसभा चुनाव लड़ने का भी ऐलान कर दिया है। पप्पू यादव ने कहा कि मेरे लिए जनता ईश्वर है और ईश्वर के लिए काम करता हूं। मेरे कुछ नहीं रहने पर आप लोग हमारे साथ खड़े हैं। मुझे जहां खोजेंगे, वहां मौजूद मिलूंगा।
पप्पू यादव के कार्यकर्ताओं ने कहा कि INDIA गठबंधन से टिकट मिले, नहीं मिले, लेकिन पप्पू यादव ही हमारे नेता रहेंगे। पूर्णिया के सांसद जब वह थे, तो स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार किया था। आज की तारीख में स्वास्थ्य व्यवस्था बद से बदतर हो चुकी है। बिजली दुरुस्त नहीं है, बिजली की मांग करने पर हत्या हो जाती है। इस बार पप्पू यादव को जिता कर फिर से सांसद चुनेंगे।












Click it and Unblock the Notifications