बिहार में वोटों से ठीक पहले 10K महिलाओं को कैसे मिले? जन सुराज ने हार के बाद किया अब चौंकाना वाला दावा

Bihar Chunav 2025 (Jan Suraaj): बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजों के बाद राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज है। जन सुराज पार्टी के प्रवक्ता पवन वर्मा ने एक ऐसा दावा किया है जिसने पूरे राजनीतिक माहौल में हलचल मचा दी है। उन्होंने कहा कि चुनाव से ठीक पहले बिहार की महिलाओं को बांटे गए 10-10 हजार रुपये किसी दूसरी योजना के लिए वर्ल्ड बैंक से मिले फंड से दिए गए।

उनका कहना है कि यह पैसा एक घंटे पहले तक भी खाते में नहीं था,लेकिन मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट लागू होने से ठीक पहले 14,000 करोड़ रुपये की निकासी की गई और फिर 1.25 करोड़ महिलाओं के खाते में 10,000 रुपये डाल दिए गए।

Bihar Chunav 2025 Jan Suraaj

हमारी जानकारी गलत भी हो सकती है,लेकिन सवाल बड़ा है: पवन वर्मा

दिल्ली में मीडिया से बातचीत में पवन वर्मा ने कहा,"प्रधानमंत्री (नरेंद्र मोदी) खुद 'रेवड़ी कल्चर' की आलोचना करते हैं, लेकिन बिहार में क्या हुआ? राज्य का कर्ज पहले ही 4.06 लाख करोड़ है और रोजाना 63 करोड़ का ब्याज देना पड़ता है। हमें जानकारी मिली है कि 21,000 करोड़ रुपये वर्ल्ड बैंक किसी और प्रोजेक्ट के लिए भेजा था। और उसी में से चुनाव से पहले 14,000 करोड़ निकाल लिए गए।"

उन्होंने आगे कहा कि चुनाव से पहले सरकारी खजाने का इस तरह इस्तेमाल कितना नैतिक है, यह बड़ा सवाल है। उनका कहना था कि अन्य राज्यों में भी आने वाले चुनावों में ऐसा हो सकता है।

"हमारी गलती ambition थी, message नहीं"-जन सुराज की हार पर पवन वर्मा

जब उनसे पूछा गया कि जन सुराज को बिहार चुनाव में क्या नुकसान हुआ, तो उन्होंने कहा कि पार्टी का संदेश सही था और नीयत पर कोई सवाल नहीं उठाया जा सकता। उनका कहना था कि बिहार 30 साल से बदहाली से जूझ रहा है और अब समय था कि लोग जाति-धर्म से ऊपर उठकर अपने बच्चों के भविष्य के लिए वोट दें।

पवन वर्मा ने कहा कि बेरोजगारी, पलायन जैसे मुद्दे जन सुराज ही चुनावी बहस में लेकर आया और जनता की प्रतिक्रिया भी अच्छी थी। लेकिन लोगों को डर था कि कहीं फिर से "जंगल राज" न लौट आए, इसलिए उन्होंने उन्हीं पार्टियों को चुनना सुरक्षित महसूस किया जो RJD को रोक सकें।

"महिलाओं में नीतीश कुमार पर भरोसा था, वही X-फैक्टर रहे"

पवन वर्मा ने यह भी माना कि नीतीश कुमार इन चुनावों के असली X-फैक्टर रहे। उन्होंने कहा,"नीतीश जी पिछले 20 साल से सीएम हैं। उन्होंने जंगल राज के बाद कानून-व्यवस्था सुधारी। न कोई वंशवाद, न कोई निजी भ्रष्टाचार। 'सुशासन बाबू' की उनकी छवि आज भी महिलाओं में मजबूत है।"

कांग्रेस पर सीधा हमला-"बिना नींव के पहली मंज़िल बनाने निकले हैं"

इंटरव्यू में वर्मा ने कांग्रेस की करारी हार पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की जमीनी संगठन क्षमता लगभग खत्म हो चुकी है और पार्टी "फैंटेसी पॉलिटिक्स" में जी रही है। उन्होंने कहा,"घर की पहली मंज़िल बिना नींव के नहीं बनती। राहुल गांधी बाइक चलाएं या तालाब में कूदकर नहाएं, इससे पार्टी मजबूत नहीं होगी।" 2025 के चुनावों में कांग्रेस 61 सीटों पर लड़ी लेकिन सिर्फ 6 सीटें जीत पाई।

NDA की लहर में महागठबंधन साफ, जन सुराज खाली हाथ

इस बार बिहार में NDA ने तीन-चौथाई बहुमत हासिल किया 202 सीटें। BJP 89 और JDU 85 सीटों के साथ सबसे बड़े खिलाड़ी बनकर उभरे। वहीं RJD 25 सीटों पर सिमट गई, AIMIM को 5 और BSP को 1 सीट मिली। जन सुराज, जो तीसरा विकल्प बनने की कोशिश कर रही थी, एक भी सीट नहीं जीत सकी।

"अगर हम BJP की B-टीम होते, तो उनकी सहनशीलता को सलाम"

कुछ विपक्षी नेताओं ने जन सुराज को BJP की B-टीम बताया था, जिस पर पवन वर्मा ने तंज कसते हुए कहा, "अगर हम BJP की टीम-B होते तो हमें उनकी सहनशीलता की दाद देनी पड़ती। हमने तो NDA के 4-5 मंत्रियों को भ्रष्टाचार के सबूतों के साथ कटघरे में खड़ा किया था।" पवन वर्मा ने माना कि जनता ने RJD के वापस आने के डर से वही विकल्प चुना जो सत्ता में था।

इंटरव्यू में उन्होंने कहा,"हर पार्टी अपनी स्थिति ऊंची दिखाती है ताकि लोग आकर्षित हों। हमें लगा कि लोग हमारे साथ थे, और वोट भी मिले। लेकिन उतार-चढ़ाव राजनीति का हिस्सा हैं।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+