आर्केस्ट्रा प्रोग्राम के लिए जहां गया वहीं कर ली शादी, बिहार के इस शख्स की चार राज्यों में हैं 6 पत्नियां

बिहार (Bihar) के जमुई (Jamui) जिले के रहने वाले छोटू कुमार (Chhotu Kumar) ने एक या दो नहीं, बल्कि छह शादियां किया है। वो जिस भी राज्य में आर्केस्ट्रा प्रोग्राम के लिए जाता है, वहीं एक शादी कर लेता है।

बिहार (Bihar) के जमुई (Jamui) जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जिसे सुनने के बाद आप सभी के होश उड़ जाएंगे। जी हां...यहां एक शख्स ने एक या दो नहीं, बल्कि छह शादियां की हैं। वो जिस भी राज्य में आर्केस्ट्रा प्रोग्राम के लिए जाता है, वहीं एक शादी कर लेता है। इस बात का खुलासा उस वक्त हुआ जब उसके साले ने अपने जीजा को किसी और महिला के साथ जमुई रेलवे स्टेशन पर पकड़ लिया।

आर्केस्ट्रा में काम करता है छोटू कुमार

आर्केस्ट्रा में काम करता है छोटू कुमार

युवक के साले की सूचना पर उसके परिजन भी मौके पर पहुंच गए और जो सच्चाई सबके सामने निकलकर आई उस सुनकर सभी होश उड़ गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, छह शादियां करने वाले युवक का नाम छोटू कुमार है और वो बिहार के जमुई जिले के बरहट थाना क्षेत्र के जावातारी गांव का रहने वाला है। छोटू देवघर के मां शारदा आर्केस्ट्रा में काम करता है। छोटू ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसकी चार राज्यों में छह पत्नियां है और पहली पत्नी से उसके चार बच्चे भी हैं। डेढ़ साल पहले जिल महिला को छोटू ने छोड़ा था, उससे भी दो बच्चे हैं।

साले ने किसी और महिला के साथ जीजा को पकड़ा

साले ने किसी और महिला के साथ जीजा को पकड़ा

जानकारी के मुताबिक, छोटू की पत्नी मंजू का भाई विकास कोलकाता जाने के लिए 28 नवंबर को जमुई रेलवे स्टेशन पर पहुंचा था। तभी उसकी नजर अपने जीजा छोटू पर पड़ी। विकास ने देखा कि उसका जीजा किसी और महिला के साथ रेल का इंतजार कर रहा है। इस बात की जानकारी विकात ने अपने परिजनों को दी। जिसके बाद विकास के परिजन स्टेशन पर पहुंच गए और छोटू को किसी और महिला के साथ पकड़ लिया। जब उन्हें महिला के बारे में पूछा तो कहने लगा कि वह मेरी पत्नी है। विकास ने जब अपनी बहन के बारे में पूछा तो छोटू चुप रहा।

मंजू से 2018 में की थी शादी

मंजू से 2018 में की थी शादी

जिसके बाद विकास अपने जीजा को पकड़कर थाने ले गया। छोटू की सास कोबिया देवा ने पुलिस को बताया कि मेरे बेटी मंजू से साल 2018 में छोटू कुमार ने शादी की थी। दोनों के दो बच्चे भी हैं। करीब डेढ़ साल पहले बच्चे की दवाई लाने के बहान साइकिल से निकला था, लेकिन उस दिन के बाद छोटू घर वापस नहीं लौटा और कोई जानकारी भी नहीं दी थी। आज बेटे ने इसे अन्य महिला के साथ स्टेशन पर पकड़ा। उक्त महिला को उसका दामाद (छोटू) अपनी पत्नी बता रहा है।

छोटू की सास ने कही ये बात

छोटू की सास ने कही ये बात

छोटू की सास कोबिया देवी ने बताया कि उसने साल 2011 में झारखंड के रांची में एक लड़की कलावती देवी से शादी की। जिससे चार बच्चे भी हैं। इधर, मेरी बेटी इसकी आस में डेढ़ साल से बैठी है। कोबिया देवी की मानें तो उनके दामाद छोटू ने उन्हें धोखा दिया है। क्योंकि, इसकी शादी रांची की रहने वाली कलावती देवी से भी हुई है और दोनों के चार बच्चे भी हैं। वहीं, छोटू की पहली पत्नी कलावती को दूसरी शादी की जानकारी है, वह कहती है कि मुझे कोई दिक्कत नही है। मेरा पति खुश रहे।

चार राज्यों में छह पत्नियां

चार राज्यों में छह पत्नियां

छोटू कुमार आर्केस्ट्रा में गाने-बजाने का काम करता है। छोटू के बारे में कहा जाता है कि वो 'दिलफेंक' है और प्रोग्राम करने जहां भी जाता है वहां पर शादी रचा लेता है। छोटू अभी तक छह शादियां कर चुका है। खबर के मुताबिक, छोटू ने पहली शादी चिनवेरिया, दूसरी सुंदरटांड़, तीसरी रांची, चौथी संग्रामपुर, पांचवीं दिल्ली और छठी शादी झारखंड के देवघर में की है। इस मामले में पुलिस का कहना है कि छोटू कुमार पर चार राज्यों में छह महिलाओं से शादी करने का आरोप लगा है। लेकिन, छोटू की दूसरी पत्नी की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई है। यदि शिकायत मिलती है तो कार्रवाई की जाएंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+