बिहारः तीन दिन तक प्रेमिका का होता रहा गैंगरेप और दोस्तों का साथ दे रहा था प्रेमी

जमुई। बिहार के जमुई जिले के चंद्रदीप थाना क्षेत्र में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां 15 साल की नाबालिग लड़की से गैंगरेप का मामला प्रकाश में आया है। गैंगरेप पीड़िता ने अपने प्रेमी और उसके दोस्तों पर रेप का आरोप लगाते हुए न्याय के लिए पुलिस से गुहार लगाई है। पीड़िता के मुताबिक प्रेमी ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर उसे अगवा कर लिया फिर हथियार का भय दिखाकर तीन दिन तक बंधक बनाकर गैंगरेप किया।

बहला-फुसलाकर लड़की को ले गए

बहला-फुसलाकर लड़की को ले गए

जैसे-तैसे कर वह उनके चंगुल से भागकर घर लौटी और परिजनों को घटना की जानकारी दी। जानकारी के मुताबिक पीड़िता जिले के चंद्रदीप थाना क्षेत्र के गांव की रहने वाली है। 15 वर्षीय नाबालिग लड़की ने अपने ही गांव के चार युवक और प्रेमी पर गैंगरेप का आरोप लगाया है। पीड़िता के मुताबिक बीते 10 जुलाई की दोपहर को उसे बहला-फुसलाकर बाइक पर बैठाकर ले जाया गया, जिसमें उसके गांव के ही चंदन और रोहित के अलावा दो अन्य लड़के भी थे।

तीन दिन तक किया गैंगरेप

तीन दिन तक किया गैंगरेप

पीड़िता के मुातबिक एक और युवक गुलशन राज भी मौजूद था। 10 जुलाई को बाइक से अगवा कर हथियार दिखाते हुए सभी उसे सुनसान जगह पर ले गए। फिर किसी को न बताने और जान से मारने की धमकी देते हुए पांचों लोगों ने रेप किया। अगवा करने के तीसरे दिन पांचों युवक ने उसे छोड़ दिया। चंगुल से छुटने के बाद वह अपनी नानी के घर पहुंची, जहां उसने सारी घटना की जानकारी दी।

थानाध्यक्ष ने नहीं की कोई कार्रवाई

थानाध्यक्ष ने नहीं की कोई कार्रवाई

घटना के बारे में बताते हुए नाबालिग लड़की के पिता ने बताया कि मामले की जानकारी होने के बाद वे लोग न्याय के लिए आवेदन लेकर मंगलवार की सुबह चंद्रदीप थाना गए। लेकिन थानाध्यक्ष ने कोई कार्रवाई नहीं की। घंटों बीत जाने के बाद गैंग रेप का मामला बताते हुए महिला थाना जाने की सलाह देकर वहां से भेज दिया। पीड़िता के पिता ने बताया कि उन्होंने जमुई एसडीपीओ से मुलाकात कर न्याय की मांग की है जहां उसे फिर से चंद्रदीप थाना जाने को कहा गया है।

पीड़िता के पिता ने प्रेमी पर लगाया आरोप

पीड़िता के पिता ने प्रेमी पर लगाया आरोप

नाबालिग के पिता का कहना है कि उसकी बेटी ने बताया कि उसका प्रेम प्रसंग गुलशन राज नाम के लड़के के साथ है, जिसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर उसकी बेटी के साथ गलत काम किया है। मामले में एसडीपीओ रामपुकार सिंह ने बताया कि पीड़िता और उसके पिता कार्यालय में आकर मामले की जानकारी दी है। इसके बाद चंद्रदीप थानाध्यक्ष को जल्द ही कार्रवाई शुरू करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही महिला थाना की एक महिला पुलिस अधिकारी को पीड़िता का बयान लेने और आगे की कार्रवाई के लिए चंद्रदीप भेजा गया है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+