Jamui Election Result 2025: जमुई सीट से भाजपा की श्रेयसी सिंह जीती या हारी? जानें चारों सीटों का परिणाम
Jamui Election Result 2025 LIVE: बिहार विधानसभा चुनाव के 14 नवंबर 2025 को चुनाव परिणाम घोषित कर दिए है। इस बार के चुनाव में एनडीए ने 202 सीटों पर जीत हासिल की है। इस बार के चुनाव में अन्य सीटों के साथ जमुई की 4 विधानसभा सीटों पर सबकी निगाहें टिकी हुई थी। इसकी वजह चुनाव में जमुई जिले की चार विधानसभा सीटों पर रिकॉर्ड तोड़ मतदान दर्ज हुआ था।
इस बार भी चकाई, झाझा और सिकंदरा सीटों पर कड़ी टक्कर देखने को मिली। जमुई के अंतर्गत चार विधानसभा सीट जमुई, झाझा और सिकंदरा विधानसभा और चकाई है। चारों सीटों पर किस उम्मीदवार की जीत हुई जानते हैं?

चार सीटों में से तीन पर एनडीए ने जमाया कब्जा
जमुई सीट
जमुई सीट पर भाजपा की श्रेयसी सिंह ने आरजेडी के मोहम्मद आलम को 54498 वोटों के अंतर से हराया है।
झाझा सीट
जमुई की झाझा सीट से जेडीयू की दामोदर रावत ने आरजेडी के जय प्रकाश नारायण यादव को 4262 वोटों के अंतर से हराया है।
सिंकदाबार (SC) सीट
सिंकदराबाद सीट से हिंदुस्तान आवाम मोर्चा सेक्यूलर के प्रफुल्ल कुमार मांझी ने आरजेडी के उदय नारायण चौधरी को 23907 वोटों के अंतर से हराया है।
चकाई सीट
चकाई से आरजेडी की सावित्री देवी ने जेडीयू के सुमित कुमार सिंह को 12972 वोटों के अंतर से हराया है।
2020 में कितनी सीटें जीती थी एनडीए?
2020 के विधानसभा चुनावों में भी जमुई, झाझा और सिकंदरा सीटों पर एनडीए को जीत मिली थी। उस समय चकाई सीट पर विजयी रहे सुमित कुमार ने चुनाव परिणाम घोषित होते ही एनडीए का दामन थाम लिया था।
इस LIVE अपडेट में बने रहिए और रिफ्रेश करते हुए जानिए हर अपडेट












Click it and Unblock the Notifications