जहानाबादः सीआरपीफ जवान का पार्थिव शरीर पहुंचा गांव, किया गया अंतिम संस्कार

जहानाबाद। बिहार के जहानाबाद के सदर प्रखंड के बड़की कल्पा गांव निवासी शहीद श्री गोपाल का शव शुक्रवार को विशेष वाहन से उनके पैतृक गांव लाया गया है। जहानाबाद की सीमा पर सैकड़ों नौजवानों ने शव आने के बाद भारत माता का जयकारा लगाना शुरू कर दिया। पूरी यात्रा के दौरान बाइक सवार युवक हाथों में तिरंगा लेकर लगातार शहीद श्री गोपाल अमर रहे के नारे लगा रहे थे। गांव में ही शहीद का अंतिम संस्कार किया गया।

jahanabad matyred soldier last creamation in his village

उसके बाद सीआरपीएफ के जवानों ने शहीद के शव को उनके कल्पा गांव तक पहुंचाया। जहां शहीद श्री गोपाल को नमन करने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। जिसके बाद सीआरपीएफ के जवानों ने शहीद को सलामी दी। बता दें कि कल्पा गांव निवासी श्री गोपाल सीआरपीएफ के पद पर छत्तीसगढ़ में तैनात थे।

बुधवार की रात गश्ती के दौरान करंट लगने से उनकी मौत हो गई थी। उनके अंतिम संस्कार के दौरान कई अधिकारी और विभिन्न दलों के लोग भी मौजूद रहे। परिजनों का दु:ख देखकर सभी लोगों की आंखे नम हो गई थी। आपको बता दें कि सदर प्रखंड के कल्पा गांव निवासी सीआरपीएफ के जवान श्रीगोपाल का बुधवार की रात 11 बजे ड्यूटी के दौरान निधन हो गया था।

छतीसगढ़ के बीजापुर जिले के चीनाकोडेपाल में तैनात 170 बटालियन के जवान श्रीगोपाल ड्यूटी के दौरान ही बिजली के नंगे तार की चपेट में आ गए और घटना स्थल पर ही उनकी मौत हो गई। वहीं अररिया के जोकीहाट प्रखंड के पछियारी पीपरा पंचायत के आमगाछी गाँव में गुरुवार की देर रात गैस सिलेंडर फटने से आग लग गई। आग मे टेंट हाउस सहित करीब एक दर्जन घर जलकर राख हो गए।

अग की इस घटना में तीन कीमती दुधारू गाय सहित सात मवेशियों के झुलस कर मौत हो गई। इस घटना में दो बाइक, जेनेरेटर, टेंट हाउस का सामान, अनाज, कपड़ा, जेवरात सहित करीब 15 लाख की संपत्ति नष्ट होने का अनुमान है। घटना की सूचना सीओ अशोक कुमार को देने की बात अग्निपीड़ितों ने बताई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+