तेज प्रताप के बयान पर जगदानंद के बेटे का पलटवार, कहा- एकालाप का लोकतंत्र में कोई महत्व नहीं
पटना। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप ने हाल ही में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष को निशाने पर ले लिया था। इस दौरान उन्होंने यह तक कह डाला कि जगदानंद सिंह जैसे नेताओं के चलते उनके पिताा लालू प्रसाद की यह स्थिति हुई है। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष बदलने तक की मांग कर दी थी। हालांकि इस दौरान तेज प्रताप के बयान पर किसी ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। वहीं राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने भी इसे पार्टी का अंदरूनी मामला कहकर चुप्पी साध ली थी। लेकिन अब जदगानंद सिंह के बेटे सुधाकर सिंह ने तेज प्रताप को आड़े हाथ ले लिया।

रामगढ़ विधानसभा से निर्वाचित विधायक सुधाकर सिंह ने कहा कि राजद के अंदर तेजप्रताप यादव के बयान का कोई महत्व नहीं है। तेज के बयान से पार्टी का कोई नेता-कार्यकर्ता सहमत नहीं है। उनको किसी ने समर्थन भी नहीं दिया। सुधाकर सिंह यहीं नहीं रुके। इसके अलावा उन्होंने कहा कि तेजप्रताप एकालाप करते रहते हैं और लोकतंत्र में एकलाप का कोई महत्व नहीं है। वे पार्टी के नेता हो सकते हैं, लेकिन पार्टी से बड़े नहीं हो सकते।
वहीं सुधाकर सिंह के इस बयान के बाद तेजप्रताप के बयान पर राजद में चुप्पी वाला माहौल नहीं रहेगा। बता दें कि इससे पूर्व तेज प्रताप यादव रघुवंश बाबू की तुलना समुंन्दर के एक लोटे पानी से किया था, जिसके बाद से पार्टी में काफी हलचल मची थी। इस दौरन राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने तेज प्रताप को फटकार भी लगाई थी। साथ ही माफी मांगने का भी निर्देश दिया था।












Click it and Unblock the Notifications