IPL Bhojpuri commentary: जानिए कौन हैं भोजपुरी कमेंटेटर के रूप में गर्दा उड़ाने वाले सौरभ उर्फ रॉबिन सिंह?

IPL Bhojpuri commentary: सौरभ उर्फ रॉबिन सिंह कमेंट्री से पहले गोपालगंज में खिलाड़ियों को क्रिकेट की कोचिंग दिया करते थे।

IPL Bhojpuri commentary:

Who is Saurabh aka Robin Singh? : आईपीएल 2023 का रोमांच सिर चढ़कर बोल रहा है, क्रिकेट प्रेमी जमकर मैच का लुत्फ उठा रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर इस बार भोजपुरी कमेंट्री ने लोगों का दिल जीत लिया है। आपको बता दें कि इस बार आईपीएल का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्टस के अलावा Jio cinema पर भी हो रहा है।

12 भाषाओं में कमेंट्री

जियो अपने खेल प्रेमियों के लिए 12 भाषाओं में कमेंट्री करा रहा है। जिसमें एक भाषा भोजपुरी है, जिसे काफी अच्छा रिस्पांस मिला है। यूपी-बिहार के दर्शक जमकर भोजपुरी कमेंट्री का लुत्फ उठा रहे हैं और इसी वजह से सोशल मीडिया पर भोजपुरी कमेंटेटर सौरभ उर्फ रॉबिन सिंह छाए हुए हैं।

सौरभ की कमेंट्री में स्पीड के साथ ही क्यूट फ्लो

लोग उनके अंदाज को काफी पसंद कर रहे हैं और ज्यादा से ज्यादा उनके बारे में जानने को उत्सुक भी हैं। आपको बता दें कि जियो सिनेमा ने भोजपुरी कमेंट्री के लिए पांच कमेंटेटर को चुना था, जिनमें से एक हैं सौरभ उर्फ रॉबिन सिंह, जो कि बिहार के सीवान जिला के नविहाता गांव के ही निवासी हैं।

IPL Bhojpuri commentary:

स्वरों और शब्दों की मिठास

सौरभ की कमेंट्री में ठेठ अंदाज के साथ स्वरों और शब्दों की मिठास भी है, जिसने उस भोजपुरी भाषा को और भी मीठा बना दिया है, जिसे कि पहले से ही मीठी बोली के रूप में परिभाषित की जाती है। सौरभ की कमेंट्री में स्पीड के साथ ही बड़ा क्यूट सा फ्लो भी है, जो कि इंसान को अपनी जगह से हिलने नहीं देता है और इसी वजह से सौरभ इस वक्त घर-घर के चहेते बने हुए हैं।

बिहार क्रिकेट टीम के कोच रह चुके हैं

आपको बता दें कि नविहाता गांव के रहने वाले सौरभ मौजूदा दौर में पटना में रहते हैं। सौरभ बिहार क्रिकेट टीम के कोच और फिजियो भी रह चुके हैं और उन्हें क्रिकेट के खेल की बहुत अच्छी जानकारी है।

सोशल मीडिया पर छाया भोजपुरी रंग

मालूम हो कि भोजपुरी पैनल मे इस वक्त सौरभ के साथ गोरखपुर के सांसद व भोजपुरी के सुपरस्टार रविकिशन, कैमूर निवासी शिवम सिंह, देवरिया के गुलाम अली, झारखंड के सत्य प्रकाश कृष्णा और वाराणसी के मोहम्मद सैफ कमेंट्री करते दिख रहे हैं। भोजपुरी भाषा की कमेंट्री को जबरदस्त ढंग से बढ़िया रिस्पांस मिला है, जिसकी वजह से इस वक्त सौरभ और उनके साथी इस वक्त सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं।

IPL Bhojpuri commentary:

करीब 25 करोड़ लोग भोजपुरी भाषी

मालूम हो कि आईपीएल में हिंदी , अंग्रेजी और भोजपुरी भाषा के अलावा जिन भाषाओं में कमेंट्री हो रही है, वो भाषाएं हैं -मराठी, तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़, पंजाबी, गुजराती, मराठी और बंगाली। गौरतलब है कि देश में इस वक्त करीब 25 करोड़ लोग भोजपुरी सुनते, बोलते और समझते हैं।

'मैं इसे बहुत ज्यादा इंज्वॉय कर रहा हूं'

इस बारे में बात करते हुए सुपरस्टार एक्टर-सांसद रविकिशन ने कहा था कि 'मैं बचपन से ही क्रिकेट प्रेमी रहा हूं, आज अपनी मातृभाषा में इसकी कमेंट्री का अवसर मुझे प्राप्त हुआ है, ये मेरे लिए गौरव और हर्ष का विषय है, अपनी भाषा में जब भी मैं कमेंट्री करता हूं तो ये मुझे और क्रिकेट के करीब ले आती है। सच मानिए मैं इसे बहुत ज्यादा इंज्वॉय कर रहा हूं।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+