नीतीश के अभियान से प्रेरित होकर नहीं लिया दहेज, बैलगाड़ी से दुल्हन लेने पहुंचा दूल्हा

इस निकाह को देखने के लिए यहां सैकड़ों लोग मौजूद थे और सभी ये कह रहे थे कि नीतीश सरकार के अभियान ने पुराने जमाने की याद दिला दी, जब बैलगाड़ी से दूल्हा शादी करने के लिए पहुंचता था।

पटना। शराबबंदी के बाद नीतीश सरकार के नेतृत्व में चल रहे दहेज विरोधी अभियान का असर कुछ जगहों पर देखने को मिल रहा है। जहां दहेज मुक्त शादी की जा रही है, इसी तरह की एक शादी बिहार के पूर्णिया में देखने को मिली जहां शादी में दहेज नहीं लेने का एलान करते हुए दूल्हा शादी के लिए बैलगाड़ी से ससुराल पहुंचा। बैलगाड़ी से बारात जाने के दौरान आस-पास के लोग इस नजारे को बड़े ही उत्साहित तरीके से देख रहे थे और इस शादी को लेकर नीतीश सरकार के इस अभियान की चर्चा कर रहे थे।

Inspired by the campaign of Nitish, dont ask dowry, groom on bullock cart in Bihar

बैलगाड़ी से दूल्हे के जाने का ये नजारा पूर्णिया जिले के बायसी प्रखंड की पुरानागंज पंचायत में देखने को मिली। जहां कला मंच की तरफ से बिना दहेज की शादी कराई गई। जिले के ही पुरानागंज गांव का रहने वाला लड़का शाकिर अंसारी बैलगाड़ी से बारात लेकर दुल्हन तराना कैसर के घर पहुंचा। जिसके बाद दोनों के बीच निकाह हुआ। इस निकाह को देखने के लिए यहां सैकड़ों लोग मौजूद थे और सभी ये कह रहे थे कि नीतीश सरकार के दहेज विरोधी अभियान ने पुराने जमाने की याद दिला दी, जब बैलगाड़ी से दूल्हा शादी करने के लिए पहुंचता था।

इस शादी को लेकर ऐसा कहा जा रहा था कि दहेज के रूप में लड़के के परिवार वालों ने कुछ भी नहीं लिया। क्योंकि वो बिहार सरकार की ओर से चलाए जा रहे दहेज मुक्त अभियान से काफी प्रेरित हुए हैं। साथ ही शादी में आए हुए सभी लोगों को कला मंच की तरफ से ये शपथ दिलाई गई कि अब वो ना तो दहेज लेंगे और ना ही देंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+