India Tour: 6 महीने 15 दिन, 14 हज़ार KM का तय किया सफर, 15 प्रदेशों की कर चुके यात्रा, दे रहे ये संदेश
Dilip And Vinod, Bicycle Tour: मेहनत और जुनून के बल पर ही इंसान किसी भी लक्ष्य को पाने के लिए क़दम बढ़ा सकता है। एक दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ते रहने से कामयाबी ज़रूर मिलती है। कुछ इसी तरह अपनी लक्ष्य को हालिस करने राजस्थान के दो युवा दिलीप और विनोद साइकिल से देश यात्रा पर निकले हैं।
11 मार्च को उन्होंने साइककिल यात्रा की शुरुआत की थी, 6 महीने 15 दिन में 14 हज़ार किलोमीटर का सफर तय कर दिलीप और विनोद बिहार की राजधानी पटना पहुंचे। इस दौरान उन्होंने 15 प्रदेशों का भी दौरा किया अब बिहार के बाद उत्तर प्रदेश का रुख करने वाले हैं।

राजस्थान से दोनों युवा लगातार साइकिल से यात्रा करते हुए, जहां-जहां पहुंच रहे हैं, वहां पौधे लगाते हैं। पर्यावरण बचाने का संदेश देते हुए 'पौधा लगाओ, पेड़ बचाओ' का स्लोगन भी बुलंद कर रहे हैं। आपको बता दें कि दोनों दोस्तों ने म्लकर अभी तक 7 हज़ार 692 पौधे लगाए हैं। बिहार में भी उन्होंने 13 पौधे रोपे हैं।
विनोद और दिलीप, जहां भी जाते हैं वहां की स्थानीय नर्सरी से पौधा खरीद कर पौधे लगाते हैं। इतना ही नहीं वह पौधों के देखभाल की ज़िम्मेदारी भी स्थानीय लोगों को देते हैं। इसके साथ ही समय-समय पर लोगों से संपर्क कर पौध की जानकारी भी हासिल करते हैं।
दिलीप और विनोद हर रोज़ करीब 6 से 7 घंटा साइकिल चलाते हुए 70 से 80 किलोमीटर तक की दूरी तय करते हैं। दोनों की मानें तो जिस दिन वह साइकिल से सफ़र पर नहीं निकलते हैं, तो बदन दर्द करने लगता है, नींद भी सही से नहीं आता है।
पौधे ख़रीब कर लगाने के लिए पैसे की ज़रूरत कैसे पूरी होती है, इस पर उन्होंने बताया कि साइकिल पर QR कोड लगा हुआ है। इस वजह से खर्च का 30 से 40 फीसदी रकम लोगों की फंडिंग से पूरी होती है। वहीं खाने पीने रहने को लेकल बताया कि राहगीर समझकर कोई भी अपने घर में पनाह दे देता है।
मंदिर और गुरुद्वारा से भी खाने का जुगाड़ हो जाता है। इसके अलावा कभी खुद से भी खाना बनाना पड़े तो, वह लोग अपने साथ टेंट लेकर चलते हैं, ताकि कैंप कर ज़रूरत पूरी कर सकें। वहीं उन्होंने अपनी साइकिल पर सोलर प्लेट भी लगाया हुआ है। ताकि मोबाइल चार्ज कर सकें।












Click it and Unblock the Notifications