नाबालिग बेटी की शादी 42 वर्ष के पुरुष के साथ करने पर मां ने किया हंगामा
सिवान( मुकुंद सिंह)। बिहार के सिवान जिले में एक अजीबो-गरीबों शादी का मामला देखने को मिला। यहां पर 16 वर्षीय एक नाबालिग लड़की कह शादी 42 वर्ष के अधेड़ पुरुष से कराई जान रही थी। 42 वर्षीय दूल्हा अपनी मर्जी से शादी करने के लिए नहीं पहुंचा था बल्कि लड़की के पिता ने उसे अपनी लड़की से शादी करने के लिए बुलाया था।
दूल्हे को देख लड़की की मां पूरी तरह भड़क गई और शादी के मंडप में ही जमकर हंगामा खड़ा करते हुए कहां की अगर यह शादी हुई तो मैं जहर खाकर अपनी जान दे दूंगी।
लड़की की मां को हंगामा करते हुए लड़की का मामा भी इस जंग में कूद पड़ा और शादी न होने की बात करने लगा। वही इस हंगामे को देखकर वहां मौजूद सभी लोग इस शादी का विरोध करने लगे।
बिहार के सिवान जिले का रहने वाला रूदल राम अपनी बेटी सीमा (काल्पनिक नाम) की शादी यूपी के इटावा से कृष्ण बिहारी राम के 42 वर्षीय बेटे प्रदीप कुमार के साथ तय थी।
शादी तय होने के बाद दोनों पक्ष बडे ही धूमधाम से शादी की तैयारी कर रहे थे। वही निर्धारित दिन के अनुसार जब कृष्ण बिहारी राम अपने 42 वर्षीय बेटे प्रदीप कुमार के साथ बारात लेकर रघुनाथपुर पहुंचे तो रुदल राम ने सभी बरातियो का जोरदार स्वागत किया।
जैसे ही द्वार पूजा की रस्म शुरू हुई सबसे पहले लड़की की मां ने इसका विरोध कर दिया और 42 वर्षीय दुल्हे को देख भड़क गई। लड़की की मां को शादी का विरोध करते देख आस पड़ोस के लोग भी उसके पक्ष में आ गए।
इसके बाद पंचायत के मुखिया ममता देवी और बुजुर्ग लोगों का कहना था कि किसी भी परिस्थिति में 42 वर्षीय दूल्हे से 16 वर्ष की बच्ची की शादी नहीं हो सकती है।
विरोध को देखते हुए बारातियों और गांव वालों के बीच एक अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। इसके बाद उत्तर प्रदेश की आई बरात दिल दुल्हन के ही बेरंग वापस लौट गई।