Video:'हम स्टेटस देख रहे थे नूपुर शर्मा का, पीछे से उसने चाकू मारा', बिहार के सीतामढ़ी में उदयपुर जैसी वारदात

Video:'हम स्टेटस देख रहे थे नूपुर शर्मा का, पीछे से उसने चाकू मारा', बिहार के सीतामढ़ी में भी उदयपुर जैसी वारदात

सीतामढ़ी, 19 जुलाई: भाजपा की पूर्व नेता नूपुर शर्मा मामले को लेकर राजस्थान के उदयपुर और महाराष्ट्र के अमरावती के बाद बिहार के सीतामढ़ी में भी हमले की ऐसी ही घटना सामने आई है। नूपुर शर्मा का विवादित वीडियो देखने के बाद एक युवक पर चाकू से वार किया गया है। सीतामढ़ी के नानपुर में हुए इस हमले में 23 वर्षीय अंकित झा गंभीर रूप से घायल है। बताया जा रहा है कि अंकित झा पर नूपुर शर्मा का विवादित वीडियो देखने के बाद चाकू से हमला किया गया और दौड़ा-दौड़ाकर छह बार चाकू घोंपा गया। फिलहाल उसकी स्थिति गंभीर है। हालांकि पुलिस ने इस बात से इनकार किया कि यह नूपुर शर्मा से जुड़ा हमला है।

15 जुलाई की बताई जा रही है घटना

15 जुलाई की बताई जा रही है घटना

सीतामढ़ी में हुए इस हमले में अंकित झा गंभीर रूप से घायल हो गया है। घटना 15 जुलाई की बताई जा रही है। पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर दो को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी अभी भी हिरासत से बाहर है। हमले में पांच आरोपी थे। इनमें नानपुर गांव के गौरा उर्फ मोहम्मद निहाल और मोहम्मद बिलाल शामिल हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

सीतामढ़ी की घटना का एक कथित वीडियो, जिसमें छह बार दौड़ा-दौड़ाकर अंकित पर हमला किया गया है, वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक युवक खून से लथपथ नजर आ रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि युवक एक पान की दुकान पर खड़ा होकर नूपुर शर्मा का वीडियो देख रहा था। तभी वहां सिगरेट पी रहे एक अन्य युवक से उसकी बहस हो गई। बाद में उक्त युवक अपने साथियों के साथ आया और अंकित पर हमला कर दिया। अंकित को छह बार चाकू मारा गया था। अंकित को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

Recommended Video

    Patna PFI: गिरफ्तार Athar Parvez के Mobile से मिला Nupur Sharma का पता | वनइंडिया हिंदी | *News
     शिकायत से हटाया नूपुर शर्मा का नाम

    शिकायत से हटाया नूपुर शर्मा का नाम

    अंकित झा मामले पर हमले को लेकर प्राथमिकी दर्ज करने में पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं। परिवार का आरोप है कि पहली शिकायत में उन्होंने हमले को लेकर नूपुर शर्मा मामले का जिक्र किया था, लेकिन बाद में पुलिस ने इसे बदलने को कहा। वहीं दूसरी शिकायत से नूपुर शर्मा का नाम हटाने पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी। अंकित के परिवार का आरोप है कि नूपुर शर्मा का वीडियो देखकर दूसरे धर्म के युवकों ने उन पर हमला कर दिया।

    मुख्य आरोपी अभी भी पुलिस के गिरफ्तर से बाहर

    मुख्य आरोपी अभी भी पुलिस के गिरफ्तर से बाहर

    बता दें कि फिलहाल मुख्य आरोपी पुलिस के गिरफ्त से बाहर है। मुख्य आरोपी की तलाश की जा रही है। घायल के पिता मनोज झा, जो नानपुर गांव में रहते हैं, उनकी शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। वहीं अंकित झा ने आरोपियों के नाम भी बताए हैं।

    28 जून को हुई थी उदयपुर के कन्हैया लाल की हत्या

    28 जून को हुई थी उदयपुर के कन्हैया लाल की हत्या

    राजस्थान के उदयपुर में एक दर्जी कन्हैया लाल की 28 जून को दो मुस्लिम लोगों ने कथित रूप से निलंबित भाजपा प्रवक्ता नुपुर शर्मा की पैगंबर मोहम्मद पर विवादास्पद टिप्पणी का समर्थन करने के लिए हत्या कर दी थी। रियाज अख्तरी और गौस मोहम्मद के रूप में पहचाने गए दो आरोपी ग्राहक बनकर कन्हैया लाल की दुकान पर गए और उनमें से एक ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। बाद में उन्होंने नृशंस हत्या का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट भी किया, जो जमकर वायरल हुई।

    'हम स्टेटस देख रहे थे नूपुर शर्मा का..तभी...'

    'हम स्टेटस देख रहे थे नूपुर शर्मा का..तभी...'

    वायरल वीडियो में अंकित झा को कहते हुए सुना जा सकता है कि, ''हम दोस्तों के साथ नूपुर शर्मा का स्टेटस देख रहे थे, तो उन्होंने पूछा कि आप नूपुर शर्मा का समर्थन करते हो...। इतने में लड़ाई हो गई और पीछे से एक शख्स ने चाकू मारा। वो मुझे बार-बार कह रहे थे कि हम कट्टर नूपुर शर्मा के समर्थक हैं।''

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+