बिहार: चुनाव लड़ने के लिए दर्जी ने भरा पर्चा, इस विधानसभा क्षेत्र में साइकिल से पहुंचे चुनाव कार्यालय
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान इसी माह होगा। ऐसे में जो नेता या प्रत्याशी पहले चरण के मतदान के लिए नामांकन भरना चाहते हैं, वे सेंटरों पर पहुंच रहे हैं। इस मर्तबा कई नेता ऐसे भी सामने आते हैं...जिनके दिखते ही खबर बन जाती हैं। ऐसा ही हुआ शेखपुरा जिले की बरबीघा विधानसभा क्षेत्र में। यहां पूरनकामा गांव में दर्जी का काम करने वाले राजेंद्र प्रसाद ने भी इस बार चुनाव में पर्चा भरा है।

चुनाव लड़ने के लिए राजेंद्र प्रसाद एक साइकिल से नामांकन करने पहुंचे। इस दौरान पूछे जाने पर बोले कि, ''चुनाव के बाद यदि मैं विधायक बना तो पहले अपना विकास करूंगा। मैंने अब तक देख लिा है कि विधायक बनने के बाद लोग दिल्ली, मुंबई में फ्लैट खरीदते हैं और अपना प्रॉपर्टी बढ़ाते हैं। पूंजी का ढेर लग जाता है। और, हम इतने साल तक मेहनत करते रहे, लेकिन अभी तक कुछ भी हासिल नहीं कर सके। ऐसे में अब हम चाहते हैं कि हम भी विधायक बन जाएं।''

राजेंद्र ने कहा कि, ''हम अपना घर-मकान बना सकें और अपना और अपने परिवार का विकास कर सकें, इसके लिए पैसा चाहिए। अब पैसा आएगा एमएलए बनने से। तो हमने नामांकन किया है।''
इधर, महागठबंधन प्रत्याशी न्यायिक हिरासत में
बिहार के बेगूसराय से एक अन्य ताजा खबर यह आई है कि, आचार संहिता उल्लंघन मामले में महागठबंधन के प्रत्याशी को न्यायिक हिरासत में लिया गया है। एसीजेएम-3, विवेक विशाल के कोर्ट ने पूर्व विधायक अवधेश राय को न्यायिक हिरासत में लेने के आदेश दिए, जिसके बाद राय को जेल भेज दिया गया। बचाव पक्ष का वकील बोला कि कोर्ट में लंबित मामले में पूर्व विधायक ने सरेंडर किया। हालांकि, जमानत आवेदन का संचालन नहीं किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications