IAS Shubham Kumar Shadi: UPSC Topper रहे IAS शुभम कुमार की पत्नी कौन हैं, प्रियांगी मेहता भी रही हैं टॉपर
IAS Shubham Kumar Shadi: बिहर के कटिहार ज़िला के रहने वाले यूपीएससी टॉपर रहे शुभम कुमार (नगर आयुक्त भागलपुर) ने बीपीएससी टॉपर रही प्रियांगी मेहता के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं। नव विवाहित जोड़े को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। आइए जानते हैं प्रियांगी मेहता कौन हैं?
पटना की रहने वाली प्रियांगी मेहता ने 68वीं बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा में शीर्ष स्थान प्राप्त किया है। वह अपने परिवार की तीन बेटियों में सबसे बड़ी हैं और उन्होंने अपने पहले प्रयास में ही टॉपर का तमगा अपने नाम किया। बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में स्नातक प्रियांगी भी आईएएस अधिकारी बनना चाहती हैं।

प्रियांगी की सफलता की यात्रा पटना के सत्यम इंटरनेशनल स्कूल से शुरू हुई, उसके बाद इंटरमीडिएट की पढ़ाई के लिए अरविंद महिला कॉलेज गई। उनके पिता मिथिलेश गुप्ता पटना के बहादुरपुर में एक कंप्यूटर सर्विस सेंटर चलाते हैं। उनकी बेटी अदिति बी.कॉम की पढ़ाई कर रही है, जबकि आस्था नीट की तैयारी कर रही है।
बिहार के कटिहार जिला के रहने वाले शुभम कुमार ने अपनी मेहनत और लगन का शानदार नमूना पेश करते हुए टॉपर का तमगा अपने नाम किया था। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा 2020 में उन्हें शीर्ष स्थान मिला था। उनके पिता का नाम देवानंद सिंह है और मां का नाम पूनम सिंह है।
कुम्हारी के रहने वाले शुभम कुमार की शैक्षणिक पृष्ठभूमि भी काफी अच्छी है। उन्होंने आईआईटी बॉम्बे से सिविल इंजीनियरिंग में बी.टेक की पढ़ाई पूरी की। इससे पहले, उन्होंने 10वीं कक्षा तक पूर्णिया के विद्या विहार आवासीय विद्यालय में पढ़ाई की और फिर 12वीं कक्षा के लिए बोकारो के चिन्मय विद्यालय चले गए, जहाँ उन्होंने 96% अंक प्राप्त किए।
शुभम उनकी सफलता की यात्रा स्नातक होने के बाद शुरू हुई जब उन्होंने यूपीएससी परीक्षा की तैयारी शुरू की। शुभम को आईआईटी से पढ़ाई पूरी करने के बाद यूपीएससी की परीक्षा देने की प्रेरणा मिली। दूसरी कोशिश में उन्होंने टॉप किया। इससे पहले 2019 में उन्होंने 290वीं रैंक हासिल की थी।












Click it and Unblock the Notifications