नालंदाः पति ने पहले पत्नी के तोड़े हाथ-पैर फिर उतार दिया मौत के घाट

नालंदा। बिहार के नालंदा जिले के बिहार थाना क्षेत्र इलाके के खंदक पर मोहल्ले से एक पति की हैवानियत का मामला प्रकाश में आया है। एक पति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर उसकी हत्या कर दी है। बीते मंगलवार की दोपहर के आसपास की घटना है। गांव वालों के मुताबिक पति विनोद साव ने अपनी पत्नी बरखा देवी के पहले हाथ पैर तोड़ दिए, उसके बाद बेरहमी से एक पत्थर से कूच-कूच कर मार दिया।

husband did murder of wife police arrested him

घटना के बाद परिजनों ने आरोपी पति को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले की छानबीन में जुट गई है। घटना की सूचना के आधार पर डीएसपी ने भी घटनास्थल पर पहुंच कर परिजनों से पूछताछ की है।

घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि मृतका बरखा देवी का पति विनोद साव अक्सर छोटी-छोटी बात को लेकर प्रताड़ित करता था और मारपीट भी किया करता था। यही वजह है कि पत्नी लगातार अपने मायके रहुई में ही ज्यादातर रहा करती थी।

परिजनों ने बताया कि पति विनोद साव कुछ काम भी नहीं करता था। हालांकि उसने परचून की एक दुकान गांव में ही खोल रखी है, लेकिन दुकानदारी पर वह ध्यान नहीं देता था। विनोद के ससुर का कहना है कि चार दिन पहले विनोद का फोन आया था कि बरखा खाना-पीना छोड़े हुई है।

साथ ही उसने यह भी कहा था कि जरा उसे समझाईए। मृतका के पिता का कहना है कि विनोद अक्सर बरखा को प्रताड़ित करता रहता था। विनोद को कई दफा समझाया गया पर, वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+