Bihar Politics: माफिया के चपरासी को कैसे मिलेगा रत्न, इन सवालों का किसी के पास है जवाब- अमिताभ दास
CM Nitish Kumar Bharat Ratna Poster: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भारत रत्न देने की मांग वाले पोस्टर पर सियासी पारा चढ़ा चुका है। पक्ष-विपक्ष के नेता अपनी अपीन दलील पेश कर रहे हैं। वहीं पूर्व आईपीएस अमिताभ दास ने भारत रत्न देने वाले पोस्टर पर तीखी प्रतिक्रिया दी है।
वन इंडिया हिंदी से बात करते हुए अमिताभ दास ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को आड़े हाथों लिया है। अमिताभ दास ने कहा कि भारत रत्न वैसे शख्स को दिया जाता है, जो वाकई रत्न हों। माफिया के चपरासी को भारत रत्न देने के सवाल ही नहीं उठता है।

नीतीश कुमार को भारत रत्न किस लिए दिया जाना चाहिए मुझे बताइए। क्या नीतीश कुमार को इसलिए भारत रत्न मिला चाहिए क्योंकि उन्होंने जेल मैनुअल में बदलाव कर आनंद मोहन को रिहा कर दिया। जिस पर कई गंभीर आरोप थे, सज़ायाफ़्ता होने की वजह से सलाखों के पीछे था। हत्या करवाने वालों की रिहाई कराने वाले को भारत रत्न इसलिए मिलना चाहिए।
माफिया डॉन अनंत सिंह के चपरासी बने बैठे हुए नीतीश कुमार को किसी भी हाल में भारत रत्न नहीं मिलना चाहिए। अनंत सिंह के कदमों में बिहार के मुखिया झुक चुके हैं और प्रदेश में अपराधियों के हौसले बुलंद हो रहे हैं, क्या इसलिए नीतीश कुमार को भारत रत्न मिलना चाहिए।
बिहार में सरकारी योजना दम तोड़ रही है, शराबबंदी विफल है, सरकारी स्कूलों की हालत बद से बदतर है। स्वास्थ और शिक्षाओं को बुरा हाल है, बिहार को बद से बदतर हालत में पहुंचाने वाले किस हिसाब से भारत रत्न मिलना चाहिए। नीतीश कुमार के नाम पर भारत रत्न पोस्टर लगा, वह इस पोस्टर के लायक भी नहीं है। माफिया के चपरासी इसके हकदार नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications