Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Holi Special Train: बिहार के कई रूट पर चलेगी होली स्पेशल ट्रेन, जानिए पूरी डिटेल्स

Holi Special Train In Bihar: होली त्योहार मनाने के लिए लोगों को टिकट की परेशानी नहीं हो, इसलिए रेलवे प्रबंधन ने होली स्पेशल ट्रेन चलाने का फ़ैसला किया है। भारतीय रेल ने बिहार के कई रूट पर होली स्पेशल ट्रेन के संचालन की घोषणा की है।

पश्चिम रेलवे ने अहमदाबाद से दानापुर रूट पर होली स्पेशल ट्रेन संचालन की घोषणा की है। वहीं उत्तर रेलवे ने भी आनंद विहार टर्मिनल से विभिन्न रूटों पर होली स्पेशल ट्रेन संचालन का ऐलान किया है। इसी क्रम में आनंद विहार टर्मिनल से पटना जंक्शन के रूट पर स्पेशल ट्रेन चलेगी।

Holi Special Train For Many Routes Of Bihar Festive Special Train Ticket And Details News In Hindi

दिल्ली स्टेशन से बरौनी जंक्शन, आनंद विहार टर्मिनल से जयनगर टर्मिनल, जोगबनी, सहरसा जंक्शन के लिए होली स्पेशल ट्रेन का संचालन होगा। इसके अलावा दिल्ली जंक्शन से दरभंगा जंक्शन, सीतामढ़ी जंक्शन और दरभंगा जंक्शन के लिए होली स्पेशल ट्रेनों का संचालन होगा।

ट्रेन रूट गाड़ी संख्या तारीख
आनंद विहार टर्मिनल से पटना जंक्शन गाड़ी संख्या 04066/04065 21 मार्च से 29 मार्च के बीच चलेगी
दिल्ली से बरौनी जंक्शन गाड़ी संख्या 04062/04061 24 मार्च से 1 अप्रैल के बीच चलेगी
आनंद विहार टर्मिनल से सहरसा जंक्शन गाड़ी संख्या 01664/01663 25 मार्च से 27 मार्च के बीच चलेगी
दिल्ली जंक्शन से दरभंगा जंक्शन गाड़ी संख्या 04068/04067 22 मार्च से 30 मार्च के बीच चलेगी
नई दिल्ली से सीतामढ़ी जंक्शन गाड़ी संख्या 04004/04003 22 मार्च से 29 मार्च के बीच चलेगी
आनंद विहार टर्मिनल से जयनगर गाड़ी संख्या 04060/04059 22 मार्च से 30 मार्च के बीच चलेगी
चंडीगढ़ से गोरखपुर गाड़ी संख्या 04518/04517 21 मार्च से 29 मार्च के बीच चलेगी
आनंद विहार टर्मिनल से जोगबनी गाड़ी संख्या 04010/04009 26 मार्च से 28 मार्च के बीच चलेगी

पश्चिम रेलवे अधिकारियों की मानें तो स्पेशल किराये पर अहमदाबाद से दानापुर के बीच होली स्पेशल ट्रेन की दो ट्रिप चलाने का फैसला किया गया है। आगामी 18 मार्च 2024 को ट्रेन संख्या 09417 अहमदाबाद से सुबह 9 बजकर 10 मिनट पर रवाना होगी। अगले दिन रात 8.30 बेजे दानापुर पहुंच जाएगी।

20 मार्च को ट्रेन संख्या 09418 दानापुर से रात में 11.50 बजे रवाना होगी और तीसरे दिन सुबह 11.10 मिनट पर अहमदाबाद पहुंचेगी। स्पेशल ट्रेनों के में टिकट की बुकिंग 12 मार्च 2024 से शुरू की जा चुकी है। पैसेंजर्स आईआरसीटीसी (IRCTC) की वेबसाइट पर ऑनलाइन और रिजर्वेशन काउंटर पर ऑफलाइन टिकट कटा सकते हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+